facebookmetapixel
Advertisement
India Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट₹2.19 लाख करोड़ का झटका! सरकार ने बताया- पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में क्यों लग रहा वक्तNippon India AMC से ICICI AMC तक… Q1 में किसका रहेगा जलवा? एंटीक ने बताए टॉप पिक्सअमेरिका नहीं, इस बार UAE और सिंगापुर से आएगा ज्यादा निवेश! FCNR(B) स्कीम से बैंकों को उम्मीदIT Stocks: Q1 में किसकी चलेगी और किस पर दिखेगा दबाव? नुवामा ने बताईं टॉप और कम ग्रोथ वाली कंपनियांकमजोर US जॉब डेटा से चमका सोना-चांदी, जानें MCX और Comex पर कितने चढ़े भाव?Personal Loan लेने वाले की हो जाए मौत तो कौन भरेगा EMI? जानिए क्या कहते हैं नियम

आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को लाभांश भुगतान से रोका

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:21 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र के ऋणदाता कोटक महिंद्रा बैंक को परपेचुअल नॉन-कम्युलेटिव प्रिफरेंस शेयरों (पीएनसीपी) पर लाभांश भुगतान से रोक दिया है।
बैंकिंग नियामक ने इस सप्ताह के शुरू में बैंकों को सलाह दी थी कि वे 31 मार्च, 2020 को समाप्त हुए वित्त वर्ष से संबंधित मुनाफे से इक्विटी शेयरों पर किसी तरह का लाभांश न चुकाएं।
आरबीआई ने बैंक को भेजी सूचना में कहा है कि लाभांश वितरण पर यह प्रतिबंध पीएनसीपी के लिए भी लागू है।
कोटक बैंक का शेयर बीएसई पर 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,902.8 रुपये पर बंद हुआ। उसका पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 30 सितंबर, 2020 को 22.05 प्रतिशत दर्ज किया गया।
बैंंक ने वर्ष 2018 में करीब 500 करोड़ रुपये मूल्य के ये तरजीही शेयर जारी किए थे। यह टियर-1 पूंजी का हिस्सा था।
आरबीआई ने बैंकों की बैलेंस शीट को और ज्यादा मजबूत बनाए जाने, और वास्तविक अर्थव्यवस्था को उधारी समर्थन को ध्यान में रखकर लाभांश भुगतान पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
आरबीआई ने कहा था कि कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुए दबाव और अनिश्चितता को देखते हुए यह जरूरी है कि बैंक अर्थव्यवस्था का समर्थन करने और नुकसान को घटाने के लिए पूंजी सरंक्षण बरकरार रखें।
पीएनसीपीसी जारी करते वक्त, बैंक ने कहा था कि इस निर्गम से प्राप्त रकम के जरिये अतिरिक्त टियर-1 पूंजी को बढ़ावा देने और पूंजी पर्याप्तता को मजबूत बनाने के लिए बैंक को कुल पूंजी को बढ़ाने, तथा अपने दीर्घावधि संसाधनों को दुरुस्त बनाने में मदद मिलेगी।
(डिस्क्लेमर : बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह की बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - December 11, 2020 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement