facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

आरबीआई ने दी राजीव आहूजा की नियुक्ति को मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:31 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंंक ने आरबीएल बैंंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी के तौर पर राजीव आहूजा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आहूजा तीन महीने तक पद पर बने रहेंगे।
यह मंजूरी 25 दिसंबर, 2021 से तीन महीने तक या नियमित एमडी व सीईओ की नियुक्ति तक (जो भी पहले हो) तक प्रभावी रहेगी। बैंंक ने बीएसई को यह जानकारी दी है। बैक का शेयर बीएसई पर 9.29 फीसदी टूटकर 130.90 रुपये पर बंद हुआ।
राजीव आहूजा को 25 दिसंबर, 2021 को अंतरिम एमडी व सीईओ बनाया गया था जब नियमित एमडी व सीईओ विश्ववीर आहूजा छुट्टी पर चले गए। आरबीआई ने मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल को आरबीएल बैंंक के बोड में दो साल के लिए या अगले आदेश तक (23 दिसंबर, 2023 तक) अतिरिक्त निदेशक नियुक्ति किया है।
खबरों से संकेत मिला है कि 300 करोड़ रुपये के कर्ज को बट्टे खाते में डाले जाने की वजह से बैंंकिंग नियामक ने आरबीएल बैंक में हस्तक्षेप किया।
आरबीएल बैंक ने एक बयान में कहा था कि यह कर्ज, परिसंपत्ति गुणवत्ता या बैंक की जमाओं को लेकर किसी चिंता से संबंधित नहीं है। हम इस संबंध में किसी तरह की चिंता का समाधान करना चाहते हैं। बैंक का आरबीआई को पूरा समर्थन है।
बोर्ड ने मौजूदा प्रबंधन टीम को अंतरिम एमडी व सीईओ की भूमिका दे दी है, जो रणनीति पर परेशानी दूर करेंगे और बैंक के बिना किसी अवरोध के काम करना सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement
First Published - December 30, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement