facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

ऑफलाइन भुगतान के लिए रुपे में नया फीचर

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 6:36 PM IST

भारत में भुगतान और समाधान के शीर्ष निकाय भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने प्रायोगिक आधार पर खुदरा भुगतान के लिए रुपे संपर्करहित ऑफलाइन फीचर शुरू किया है। इस सुविधा के लिए रोजाना के ट्रांजिट भुगतानों के लिए कार्ड में रिलोडेबल वालेट मुहैया कराया गया है।
वालेट फीचर वाले रुपे कार्ड से ग्राहक धन जमा करने में सक्षम होंगे और वे कनेक्टिवटी की समस्या होने पर भी पीओएस मशीन पर भुगतान कर सकेंगे।
एनपीसीआई ने एक बयान में कहा है, ‘इस अतिरिक्त फीचर से रुपे कार्डधारकों के लेनदेन का अनुभव बेहतर होगा और कार्ड से भुगतान की व्यवस्था में नई क्रांति आएगी।’  
इसमें कहा गया है, ‘रुपे नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) ऑफलाइन वालेट का इस्तेमाल टिकट के भुगतान जैसे मेट्रो, बस टिक, कैब के किराये आदि में किया जा सकेगा। इससे इंतजार का वक्त, यातायात की भीड़ कम होगी और लेन देन का वक्त कम रह जाएगा।’
इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी के बाद ऑफलाइन वालेट सुविधा का विस्तार रिटेल स्टोर तक किया जाएगा। इससे देश में डिजिटल भुगतान की स्वीकार्यता और बढ़ेगी, क्योंकि खासकर ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सुस्त होने या इंटरनेट सुविधा न होने के कारण डिजिटल भुगतान की स्वीकार्यता में दिक्कत हो रही है, जो देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ाने की दिशा में तमाम चुनौतियों में से एक अहम चुनौती है।

Advertisement
First Published - December 16, 2020 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement