facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में उबाल के बावजूद शेयर बाजार में बहार, 3 दिन बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तारकच्चा तेल $100 के पार: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भारत और बाजार पर कितना बड़ा खतराHDFC Bank को क्रेडिट सुइस के AT1 बॉन्ड मामले में बड़ी राहत, बहरीन की अदालत ने सभी 7 दावे खारिज किएअगस्त में थोक महंगाई घटने का अनुमान, फिर भी बढ़ सकती है खाद्य महंगाई; यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावाPSU शेयर में कमाई का मौका! 44% तक मिल सकता है रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSU-57 फाइटर जेट, रूसी तेल से लेकर परमाणु उर्जा तक, मोदी-पुतिन की मुलाकात में किन-किन बातों पर चर्चा संभव?मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचाBRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेश

ऋणदाताओं को बाध्यकारी पेशकश करेगा एनएआरसीएल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:42 PM IST

राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी – देश का बैड बैंक मार्च के अंत से पहले बड़़े आकर वाली दबावग्रस्त परिसंपत्तियों को खरीदने के लिए 14 मामलों में ऋणदाताओं को बाध्यकारी पेशकश करेगा।
बैंकरों ने कहा कि केवल चार या पांच मामलों में ही वर्ष 2021-22 (वित्त वर्ष 22) के अंत से पहले स्थानांतरण हो सकता है। उन्होंने कहा ‘क्या हमारे पास उनके कार्यान्वयन के लिए पर्याप्त समय होगा, यह कुछ ऐसी बात है, जिस पर हमें विचार करना होगा।
ऋणदाता कोशिश कर रहे हैं कि क्या कुछ खातों को स्थानांतरित किया जा सकता है। चीजें अप्रैल के बाद से रफ्तार पकड़ेंगी।’
हालांकि एनएआरसीएल द्वारा गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव दिए गए हैं, लेकिन वित्तीय और कानूनी कावयद चल रही है। इसके बाद बाध्यकारी पेशकश की जाएंगी।
एनएआरसीएल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है और स्विस चैलेंज पद्धति का इस्तेमाल करते हुए इन परिसंपत्तियों के लिए प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया का पालन करना होगा। यह बोली लगाने का एक तरीका होता है, जिसे आम तौर पर सार्वजनिक परियोजनाओं में इस्तेमाल किया जाता है।
इसमें कोई इच्छुक पक्ष किसी परियोजना के लिए बोली या किसी अनुबंध के लिए प्रस्ताव पेश करता है। इसके बाद सरकार परियोजना का विवरण सार्वजनिक करती है और इसके कार्यान्वयन में रुचि रखने वाले अन्य लोगों से प्रस्ताव आमंत्रित करती है।  
ये बोलियों प्राप्त होने पर मूल अनुबंधकर्ता को सर्वोत्तम बोली का मिलान करने का मौका मिलता है। चल रहे दिवाला मामलों के लिए लागू इस स्विस चैलेंज पद्धति में किसी संकटग्रस्त कंपनी या उसकी परिसंपत्तियों के लिए बोली के दो दौर हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 17, 2022 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement