facebookmetapixel
Advertisement
Royal Enfield बाइक बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21.4% बढ़कर ₹1,462 करोड़, रिकॉर्ड बिक्री से बढ़ी चमक Share Market में Intraday Trading से कमाया पैसा? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियमभोपाल में किसानों का विशाल प्रदर्शन, शिवराज का घर घेरा, सीएम हाउस में घुसने का आह्वानStock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, IT शेयरों ने किया कमालगोल्ड लोन की बढ़ती मांग, 2028 तक 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है बाजारNCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?

राइट्स इश्यू से पूंजी जुटाएगा लक्ष्मी विलास बैंक

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:24 PM IST

लक्ष्मी विलास बैंक राइट्स इश्यू के जरिये 500 से 700 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है। मौजूदा संस्थागत निवेशकों में से कई इसमें हिस्सा ले सकते हैं और पहले के अपने निवेश की सुरक्षा के लिए उसे सबस्क्राइब कर सकते हैं।
करीब 60 फीसदी शेयरधारकों की तरफ से एमडी व सीईओ और छह निदेशकों (प्रवर्तक के आर प्रदीप समेत) की नियुक्ति के खिलाफ मतदान के एक दिन बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है। हालांकि आरबीआई ने बैंक के रोजाना के कामकाज के प्रबंधन के लिए एक समिति नियुक्त कर दी है।
लक्ष्मी विलास बैंक के निदेशक शक्ति सिन्हा ने कहा, पूंजी जुटाने के लिए बैंक विभिन्न विकल्पों की तलाश कर रहा है। पूंजी जुटाने के मामले पर सलाह देने के लिए जल्द ही मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति की जाएगी। सिन्हा ने कहा, हम शेयरधारकों के साथ काम करना चाहते हैं। व्यवहार्यता और बाजार का सेंटिमेंट अहम है। उन्होंने कहा कि बैंक के दो निदेशक क्लिक्स कैपिटल के साथ बातचीत शुरू करेंगे।
संस्थागत निवेशकों में से एक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंक ने इसकी पुष्टि की है। इस निवेशक के पास बैंक की करीब 5 फीसदी हिस्सेदारी है। अधिकारी ने कहा, हम इस इश्यू में हिस्सा लेंगे।

Advertisement
First Published - October 1, 2020 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement