facebookmetapixel
Advertisement
Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूतIPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेतGold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरेबाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारStock Market Update: शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव! Sensex डगमगाया, Adani Ports और Bajaj Finserv टूटे, MTAR Tech 5% उछलाRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलान

आईसीआईसीआई बैंक की कोष उगाही सकारात्मक

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:09 AM IST

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि निजी क्षेऋ के ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक की 15,000 करोड़ रुपये की कोष उगाही से उसकी पूंजी स्थिति मजबूत होगी और यह क्रेडिट के संदर्भ में सकारात्मक है।
एजेंसी ने कहा है कि यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम था, क्योंकि कोरोनावायरस महामारी से पैदा हुई मौजूदा आर्थिक मंदी का बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उसका मुनाफा प्रभावित होगा।
ताजा पूंजी उगाही से उसके समेकित कॉमन इक्विटी टियर 1 (सीईटी 1) अनुपात में जून 2020 के 13.4 प्रतिशत (जून तिमाही के मुनाफे को शामिल करने के बाद) से 170 आधार अंक का इजाफा हागा।
पिछले सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक ने अपने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के तहत शेयर आवंटन पूरा कर 15,000 करोड़ रुपये (करीब 2 अरब डॉलर) जुटाए थे।
इस कोष उगाही के अलावा, बैंक ने अपनी सहायक इकाइयों की बिक्री के जरिये भी अतिरिक्त पूंजी जुटाई है। जून 2020 में उसने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में 1.50 प्रतिशत और आईसीआईसीआई जनरल लाइफ इंश्योरेंस में 3.96 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर कुल 3,090 करोड़ रुपये जुटाए थे। हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी इन दोनों इकाइयों में बैंक की बड़ी हिस्सेदारी बनी हुई है।
बैंक कोरोनावायरस से संबंधित आर्थिक मंदी से पैदा हुए परिसंपत्ति गुणवत्ता दबाव के लिए क्रेडिट प्रावधान भी कर रहा है।

Advertisement
First Published - August 20, 2020 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement