facebookmetapixel
Advertisement
देश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’

आईसीआईसीआई बैंक ने भी होम लोन सस्ता किया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:22 AM IST

अन्य बैंकों की राह चलते हुए आईसीआईसीआई बैंक ने भी होम लोन पर ब्याज दर घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बहरहाल इसका लाभ सिर्फ वे उपभोक्ता ले सकेंगे, जो 31 मार्च 2021 तक कर्ज लेंगे। इसके पहले बैंक 6.8 प्रतिशत ब्याज ले रहा था।
होम लोन के लिए पिछले 10 साल में बैंक की यह सबसे कम ब्याज दर है। ग्राहक इस दर पर 75 लाख रुपये तक कर्ज ले सकेंगे। वहीं 75 लाख रुपये से ऊपर के कर्ज पर ब्याज दर 6.75 प्रतिशत है। आईसीआईसीआई बैंक के सिक्योर्ड असेट के प्रमुख रवि नारायणन ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों के दौरान ऐसे ग्राहकों की ओर से मांग बढ़ी है, जो अपने लिए घर खरीदना चाहते हैं। हमारा मानना है कि यह किसी व्यक्ति के लिए बेहतर समय है, जब वह कम ब्याज दर पर अपने सपनों का घर खरीद सकता है।’ हाल में कई बड़े कर्जदाताओं ने होम लोन पर ब्याज दर कम किया है।
हाउसिंग फाइनैंस डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचडीएफसी) ने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (आरपीएलआर) में 5 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है, जिससे ज्यादा क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को 6.75 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिल सकेगा। इसके पहले भारतीय स्टेट बैंक ने भी होम लोन पर ब्याज दरों में 10 आधार अंक की कटौती इस महीने के अंत तक के सीमित ऑफर मेंं की थी और उसकी संशोधित दरें 6.70 प्रतिशत हो गई हैं।

Advertisement
First Published - March 5, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement