facebookmetapixel
Advertisement
AI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिए

एचडीएफसी के मुनाफे की इमारत में भी आई बुलंदी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:44 AM IST

हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए।


30 जून को समाप्त वर्ष 2008-09 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की अवधि के मुकाबले 25.56 फीसदी की बढ़ा है। वित्त वर्ष 2007-08 की पहली तिमाही में कंपनी ने 372.81 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था, जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसका मुनाफा बढ़कर 468.11 करोड़ रुपये पहुंच गया।

वित्त वर्ष 2008-09 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,318.62 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की आय 1,830.3 करोड़ रुपये थी। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जून के दौरान कंपनी ने 7,204 करोड़ रुपये के होम लोन वितरित किए, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 5,645 करोड़ रुपये तक सीमित था।

लोन मंजूरी की बात करें, तो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले इसमें 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2007-08 की पहली तिमाही में जहां 7,713 करोड़ रुपये का लोन पास किया गया था, वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 9,996 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

2008-09 की पहली तिमाही
मुनाफा – 468.11 करोड़ रुपये
आय – 2,318.62 करोड़ रुपये

2007-08 की पहली तिमाही
मुनाफा – 372.81 करोड़ रुपये
आय – 1,830.3 करोड़ रुपये

Advertisement
First Published - July 17, 2008 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement