facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बढ़ी RBI की चिंता, अक्टूबर में MPC फिर करेगी ग्रोथ और महंगाई की समीक्षापुतिन को जो ‘तिरुक्कुरल’ किताब PM मोदी ने भेंट की, उसका रूस से क्या है कनेक्शन?कमोडिटी ट्रेडिंग में स्पीड का नया खेल! SEBI अगले साल ला सकता है कोलोकेशन नियमNSE IPO 17 सितंबर से खुलेगा, ₹1,785 तक भाव; GMP में कितना फायदा?महाराष्ट्र के विकास में अब विदेशों में बसे मराठी लोगों की होगी बड़ी भूमिका, एकनाथ शिंदे ने बनाई खास योजनाअगस्त में फिर बढ़ सकती है खुदरा महंगाई, 4.8% तक पहुंचने का अनुमान; चीनी, प्याज और खाद्य तेल ने बढ़ाई चिंतालोन प्रीपेमेंट से बच सकता है हजारों का ब्याज, लेकिन क्या क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट से समझेंएक्सप्लेनर: लोन चुकाने के बाद बैंक खो दे असली प्रॉपर्टी पेपर्स, तो तुरंत उठाएं ये कदम और पाएं हर्जानाKGB के सीक्रेट एजेंट से रूस के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति तक, कैसे सत्ता के शिखर पर पहुंचे पुतिनएक्सप्लेनर: SEBI ने लॉन्च किया ‘डिमैट 2.0’, लेकिन इससे आम निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा?

एचडीएफसी ने आवास ऋण दर 5 आधार अंक बढ़ाई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:22 PM IST

आवास ऋण मुहैया कराने वाले हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉर्पोरेशन (एचडीएफसी) ने आज अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए खुदरा प्रमुख उधारी दर (आरपीएलआर) में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है। यह 1 मई, 2022 से लागू होगा। एचडीएफसी ने यह फैसला ऐसे समय में किया है, जब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित तमाम बड़े बैंकों ने धन की सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में 5 से 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।
एचडीएफसी की आवास ऋण पर समायोजन किए जाने वाली दरें या फ्लोटिंग रेट वाले कर्ज के लिए आरपीएलआर मानक है। इसलिए अगर आरपीएलआर में कोई बदलाव होता है तो वह ब्याज दरों पर लागू होता है। नए ग्राहकों के लिए एचडीएफसी की समायोजन वाली दरें क्रेडिट स्कोर से जुड़ी रहेंगी औऱ 750 से ऊपर क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहों को 6.70 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिल सकेगा।
नए ग्राहकों के लिए 30 लाख रुपये तक के ऋण पर ब्याज दर 6.80 प्रतिशत होगी, जबकि 30 से 75 लाख रुपये कर्ज पर ब्याज दर 7.05 प्रतिशत और 75 लाख रुपये से ज्यादा आवास ऋण पर ब्याज दर 7.15 प्रतिशत रहेगा। वहीं महिला ग्राहकों पर हर सेग्मेंट में ब्याज दर 5 आधार अंक कम है।
पिछले महीने एसबीआई ने एमसीएलआर में 10 आधार अंक बढ़ोतरी कर दी थी। 100 आधार अंक 1 प्रतिशत के बराबर होता है। एक साल का एमसीएलआर बदलकर 7.1 प्रतिशत, जबकि 2 और 3 साल का एमसीएलआर बढ़ाकर क्रमश: 7.3 प्रतिशत औऱ 7.4 प्रतिशत किया गया है। देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक ऐक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने एमसीएलआर में आधार अंक की बढ़ोतरी की है। कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 साल का एमसीएलआर 5 आधार अंक बढ़ाकर 16 अप्रैल से 7.4 प्रतिशत कर दिया है।

Advertisement
First Published - May 2, 2022 | 12:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement