facebookmetapixel
Advertisement
NCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खातें में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

एचडीएफसी बैंक ने आरोप से इनकार किया

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:33 AM IST

निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को अपने ऋण कारोबार के तहत गलत करने के आरोपों से इनकार किया। बैंक ने कहा कि वह अमेरिका में अपने खिलाफ दायर मुकदमे का सख्ती से बचाव करेगा।
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बैंक ने कहा, ‘वह मुकदमा एकमात्र छोटे शेयरधारक द्वारा दायर किया गया है जो बैंक के शेयरधारकों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। यह उन आरोपों पर आधारित है कि शेयरधारक के दावे के कारण जुलाई 2020 में बैंक के एडीआर शेयर मूल्य में अस्थायी गिरावट आई थी। बैंक उन आरोपों का खंडन करता है और वह इस मुकदमे में खुद का बचाव सख्ती से करना चाहता है।’
बैंक ने कहा कि उसे 2021 के आरंभ में इस मुकदमे के लिए अपनी प्रतिक्रिया की उम्मीद थी। बैंक ने अपनी फाइलिंग में कहा है, ‘चूंकि यह मुकदमा अभी शुरुआती अवस्था में है और इसलिए फिलहाल कुछ खुलासा करने की आवश्यकता नहीं है।’
अमेरिकी कानून फर्म रोजेन लॉ फर्म और स्काल लॉ ने एचडीएफसी बैंक के खिलाफ कथित तौर पर भ्रामक सार्वजनिक खुलासा करने और अपनी वाहन वित्त पोषण इकाई के संचालन में उधारी संबंधी गतिविधियों के आंतरिक नियंत्रण के बारे में निवेशकों को सूचित करने में विफल रहने के लिए क्लास एक्शन सूट दायर किया है।

Advertisement
First Published - September 22, 2020 | 12:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement