facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

फेडरल बैंक का मुनाफा घटा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:27 AM IST

निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में 8 फीसदी घटकर 404 करोड़ रुपये रह गया। प्रावधान में बढ़ोतरी के कारण मुनाफे पर असर पड़ा। पिछले साल की समान अवधि में बैक का शुद्ध लाभ 440 करोड़ रुपये रहा था। बैंक का शेयर आज बीएसई पर 1.46 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा था।
बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्याम श्रनिवासन ने कहा, बैलेंस शीट में मजबूती के लिए प्रावधान में हुई बढ़ोतरी का असर शुद्ध लाभ पर पड़ा। तिमाही में प्रावधान दोगुने से ज्यादा बढ़कर 420.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 180.86 करोड़ रुपये रहा था। प्रावधान कवरेज अनुपात सुधरकर 77.1 फीसदी पर पहुंच गया, जो पहले 45.30 फीसदी रहा था। बैंक की शुद्ध ब्याज आय इस अवधि में 1,437 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पहले 1,155 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 22 आधार अंक बढ़कर 3.22 फीसदी पर पहुंच गया। बैंक का सकल एनपीए 3.38 फीसदी रहा, जिसमें वैसा एनपीए शामिल है जो सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के कारण एनपीए को तौर पर नहीं पहचाना गया है। इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए 1.14 फीसदी रहा। दिसंबर में समापप्त 12 महीने की अवधि में कुल उधारी छह फीसदी बढ़कर 1.28 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।    

Advertisement
First Published - January 20, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement