facebookmetapixel
Advertisement
NSE की कमाई का 60% सिर्फ ऑप्शंस से, नियम सख्त हुए तो कितना बड़ा है खतरा?ब्याज दर बढ़ने के डर से सोना 1,571 रुपये गिरा, चांदी 2,530 रुपये टूटीBRICS Summit 2026 Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए देखें वैकल्पिक रूटफंड फ्लो घटने के बाद भी इन 2 AMC शेयरों पर नुवामा बुलिश, 30% तक रिटर्न की उम्मीदGold Price: $4,400 के नीचे फिसला सोना, अब अमेरिका के इन 2 आंकड़ों पर टिकी नजर; आगे और गिरेगा भाव?NSE IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹1,700-1,785 का प्राइस बैंड तय; 17 सितंबर से शुरू होगी बोलीOpening Bell: सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे; मेटल इंडेक्स में 2% की गिरावटSmall Cap Funds में ₹7,973 करोड़ का निवेश, लार्ज कैप से निकला पैसा; फंड मैनेजर ने क्यों किया आगाह?Stocks To Watch Today: Bharat Forge से HDFC Bank तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनकच्चे तेल में फिर उबाल, ब्रेंट $108 के पार; एक हफ्ते में 13% चढ़ा भाव, आखिर क्यों बढ़ रही चिंता?

केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित डिजिटल मुद्रा का होगा लाभ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:51 PM IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित डिजिटल मुद्रा के स्पष्ट लाभ हैं और डिजिटल रुपया लाने का फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सलाह से सोच-समझकर लिया गया है।
सीतारमण ने आज बेंगलूरु में आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिजिटल रुपये पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह केंद्रीय बैंक-भारतीय रिजर्व बैंक की सलाह से सोच-समझकर किया गया फैसला है हम चाहते हैं कि वे इसे जिस तरह से लाना चाहें, उस तरह डिजाइन करें, लेकिन हम केंद्रीय बैंक से इस साल मुद्रा लाने की उम्मीद करते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित डिजिटल मुद्रा के स्पष्ट लाभ हैं, क्योंकि आज के दौर में देशों के बीच होने वाले थोक भुगतान, संस्थानों के बीच बड़े लेनदेन और प्रत्एक देश के केंद्रीय बैंकों के बीच बड़े लेनदेन, ए सभी डिजिटल मुद्रा के जरिए बेहतर ढंग से हो सकते हैं।’
क्रिप्टो क्षेत्र को विनियमित करने के बारे में पूछे जाने पर वित्त मंत्री ने कहा कि हितधारकों से परामर्श के बाद सरकार इस बारे में फैसला करेगी। उन्होंने कहा, ‘परामर्श जारी है… इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति का सुझाव देने के लिए स्वागत है। परामर्श की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रालय इसपर विचार करेगा। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम किसी कानूनी अनिवार्यता से परे नहीं जा रहे हैं, उसके बाद हम इसपर अपना रुख सामने लाएंगे।’ यह पूछने पर कि क्या वह भारत में क्रिप्टो के लिए भविष्य देखती हैं, उन्होंने कहा, ‘कई भारतीयों ने इसमें अत्यधिक संभावनाएं देखी हैं और इसमें राजस्व की गुंजाइश दिखाई देती है।’

Advertisement
First Published - March 8, 2022 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement