facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

सीएसबी बैंक का लाभ 89 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:31 AM IST

बेहतर राजस्व के दम पर फेयरफैक्स समर्थित सीएसबी बैंक का लाभ दिसंबर तिमाही में बढ़कर 53.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 28.14 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह से लाभ में 89 फीसदी की उछाल दर्ज हुई। दिसंबर तिमाही में बैंक का राजस्व सालाना आधार पर 36.41 फीसदी की बढ़त के साथ 599.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक की ट्रेजरी आय दोगुनी हो गई और खुदरा उधारी से मिलने वाले ब्याज में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज हुई।
सीएसबी बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ सीवीआर राजेंद्रन ने कहा, शुद्ध ब्याज आय में बढ़त के अलावा ट्रेडिंग आय/ट्रेजरी प्रावधान में बदलाव आदि से काफी मदद मिली और पीएसएलसी की बिक्री आदिके जरिए शुद्ध आय के मोर्चे पर बैंक को सहारा मिला।
बैंक की कुल आय इस अवधि में 439.29 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 599.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। सालाना आधार पर कुल जमाएं 16 फीसदी बढ़ी और कासा अनुपात दिसंबर तिमाही में 30.4 फीसदी रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 28.6 फीसदी रहा था। बैंक की शुद्ध उधारी सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़ी। इस अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 251.2 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के 155.2 करोड़ रुपये के मुकाबले ज्यादा है। तिमाही आधार पर भी शुद्ध ब्याज आय में 9.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बैंक का शुद्ध एनपीए तिमाही में घटकर 0.68 फीसदी रह गया, वहीं सकल एनपीए 3.22 फीसदी से घटकर 1.77 फीसदी रह गया। बैंंक का सकल एनपीए दिसंबर तिमाही में 234.89 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 234.89 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी 213.74 करोड़ रुपये से घटकर 89.52 करोड़ रुपये पर आ गया।

Advertisement
First Published - January 19, 2021 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement