facebookmetapixel
Advertisement
देश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’

बैंकों व मोबाइल बैंकिंग के खिलाफ शिकायतें बढ़ीं

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:32 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी लोकपाल योजना की सालाना रिपोर्ट जारी की है। पहली बार केंद्रीय बैंक अपने सभी लोकपाल कार्यालयों का विलय कर एकीकृत लोकपाल योजना ला रहा है, जो अब तक बैंकिंग, गैर बैंक और ऑनलाइन भुगतान की शिकायतों की सुनवाई करते थे।
इस रिपोर्ट में 1 जुलाई 2019 से 30 जून, 2020 तक का ब्योरा शामिल है। तीन लोकपाल योजना के तहत शिकायतों की संख्या में  64.97 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। 2018-19 मेंं जहां शिकायतों की संख्या 2,00,362 थी, 2019-20 में यह बढ़कर 3,30,543 हो गई। इनमें से 86.19 प्रतिशत शिकायतें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से और ई-मेल से मिली हैं। रिजर्व बैंंक के मुताबिक 92 प्रतिशत मामलों को निपटाने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 72.27 प्रतिशत मामले ऐसे थे, जिन्हें मध्यस्थता और परामर्श के माध्यम से सुलझाया गया। ज्यादातर शिकायतें एटीएम और डेबिट कार्ड, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग और उचित गतिविधि संहिता का पालन न करने से संबंधित थीं।
उत्तरी क्षेत्र से सबसे ज्यादा शिकायतें आईं और कुल प्राप्त शिकायतों में 42.63 प्रतिशत इस क्षेत्र से थीं। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक कुल शिकायतों में से ज्यादातर शिकायतें महानगर इलाके से थीं और 2019-20 में कुल शिकायतों मेंं महानगर क्षेत्र की करीब आधी शिकायतें रहीं।

Advertisement
First Published - February 9, 2021 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement