facebookmetapixel
Advertisement
SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेटAI छीन लेगा नौकरी या बढ़ाएगा कमाई? Goldman Sachs की रिपोर्ट में भारत के 48% कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीहोर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बातShree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइड

बैंक ऑफ बड़ौदा ने FD पर बढ़ाया ब्याज दर, जानें किसे होगा फायदा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:36 PM IST

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों को बढ़ाने की घोषणा की है। बैंक 2 करोड़ से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट के ब्याज दरों में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला लिया है। वहीं एक साल की अवधि वाली डोमेस्टिक और NRO (नॉन-रेसिडेंट ऑर्डिनरी) टर्म डिपॉजिट पर अब 5.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो पहले 5.30 प्रतिशत था। इसके अलावा 3 साल से 10 साल तक की अवधि के लिए नई दर में 0.15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जो बढ़कर 5.65 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 

सीनियर सिटीजन को होगा फायदा 
इस बढ़ोतरी से सबसे अधिक सीनियर सिटीजन को फायदा मिलेगा। बैंक के अनुसार एक साल के जमा पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है जो पहले 5.80 प्रतिशत था। इसके साथ साथ अन्य अवधियों के लिए रेसिडेंट सीनियर सिटीजन को अब 5.95 से 6.50 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ौदा एडवांटेज फिक्स्ड डिपॉजिट (घरेलू) खातों के तहत न्यूनतम 15.01 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए 6.8% तक ब्याज की पेशकश कर रहा है। नयी दरें 13 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी।

Advertisement
First Published - September 14, 2022 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement