facebookmetapixel
Advertisement
Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा

खारा के सुरक्षित हाथों में बैंक

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:00 PM IST

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने अपने विदाई समारोह के संदेश में कहा कि उन्होंने बैंक को भविष्य के लिए तैयार कर दिया है और बैंक नए चेयरमैन दिनेश खारा के सुरक्षित हाथों में है।
कुमार का कार्यालय मेंं अंतिम दिन 6 अक्टूबर को था। वह 3 साल तक बैंक के चेयरमैन रहे और कुल मिलाकर विभिन्न पदोंं पर 40 साल तक बैंक में रहे।
बैंक के कर्मचारियों को दिए गए विदाई संदेश में कुमार ने कहा, ‘मैं इस बात से खुश हूं कि मैं भविष्य के लिए तैयार बैंक को अगले चेयरमैन दिनेश खारा के लिए छोड़ रहा हूं, जिसे पह आगे ले जाएं। कुल मिलाकर भविष्य संभावनाओं को लेकर है और मेरा मानना है कि बेहतर दौर अभी आने वाला है। मैं उन्हें नए काम के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे यह कहने में कतई संकोच नहीं है कि मैं एसबीआई को सुरक्षित हाथों में छोड़ रहा हूं।’
2020 में आए अप्रत्याशित संकट से एसबीआई पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि बैंक पहले से ही तैयार था और इसमें डिजिटल सुधार के साथ भविष्य की तैयारियां कर ली गई थीं। कुमार ने बगैर किसी भय के व्यवधानरहित बैंकिंग सेवाएं देने के लिए कर्मचारियों का धन्यवाद दिया और जिन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से मौत हो गई, उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
First Published - October 7, 2020 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement