facebookmetapixel
Advertisement
PSU शेयर में कमाई का मौका! 44% तक मिल सकता है रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSU-57 फाइटर जेट, रूसी तेल से लेकर परमाणु उर्जा तक, मोदी-पुतिन की मुलाकात में किन-किन बातों पर चर्चा संभव?मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचाBRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौका

ऐक्सिस बैंक शानदार प्रदर्शन से नई रेटिंग के लिए तैयार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:40 PM IST

ऐक्सिस बैंक मूल्यांकन के मोर्चे पर निजी क्षेत्र के अपने प्रतिस्पर्धी बैंक आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के साथ अंतर को धीरे-धीरे कम कर रहा है। बैंक ने अपने मजबूत तिमाही वित्तीय नतीजे के साथ बाजार को लगातार अचंभित किया है जिससे उसका मूल्यांकन बढ़ा है।
सोमवार को ऐक्सिस बैंक ने शुद्ध लाभ में उम्मीद से बेहतर वृद्धि और परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार के साथ दमदार परिचालन प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी ने 3,614 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ दर्ज किया। इसे मुख्य तौर पर उम्मीद से कम प्रावधान से बल मिला। बैंक ने 1,337 करोड़ रुपये का प्रावधान दर्ज किया। प्रावधान मद की रकम में सालाना आधार पर 64.4 फीसदी और तिमाही आधार पर 23 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में ऐक्सिस बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 17 फीसदी और तिमाही आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 8,653 करोड़ रुपये हो गाई जिसे ऋण खाते में उल्लेखनीय वृद्धि (सालाना आधार पर 14 फीसदी) से बल मिला। तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) क्रमिक आधार पर 14 आधार अंकों और सालाना आधार पर 2 आधार अंकों के सुधार के साथ 3.53 फीसदी हो गया।
आय के मोर्चे पर अनुमान से बेहतर प्रदर्शन के मद्देनजर विश्लेषकों का मानना है कि बैंक का शेयर अब नई रेटिंग के लिए तैयार है।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के विश्लेषकों ने कहा, ‘तिमाही नतीजे से पता चलता है कि बैंक की रेटिंग नए सिरे से की जा सकती है। आकस्मिक बफर से आय के मोर्चे पर नकारात्मकता कम होती है। हमने आईसीआईसीआई बैंक में भी इसी तरह का परिणाम देखा है। हमारा मानना है कि ऐक्सिस बैंक के लिए भी स्थिति वैसी ही रहेगी।’
शेयरखान के विश्लेषकों ने भी भरोसा जताया है कि बैंक के उचित मूल्यांकन एवं दमदार वृद्धि परिदृश्य के मद्देनजर उसकी नए सिरे से रेटिंग की जा सकती है।

Advertisement
First Published - January 25, 2022 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement