facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

पीएमसी बैंक पर 3 महीने और पाबंदी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:48 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने संकटग्रस्त पंजाब ऐंड महाराष्ट्र कॉओपरेटिव (पीएमसी) बैंक पर प्रतिबंधों को 31 मार्च, 2021 तक तीन महीने की अवधि के लिए बढ़ा दिया है। इस बीच बैंक ने आरबीआई को सूचित किया है कि उसने जो रुचि पत्र (ईओआई) मांगे थे, उसके जवाब में बैंक को फिर से सक्रिय करने के लिए निवेशकों से चार प्रस्ताव प्राप्त किए हैं।
आरबीआई ने कहा कि इनकी व्यावहारिकता और संभावना के संबंध में जमाकर्ताओं के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा इन प्रस्तावों की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया शुरू करने के लिए बैंक को कुछ और वक्त की जरूरत होगी।बैंक ने अपनेपुनर्गठन के लिए निवेश/इक्विटी हिस्सेदारी के वास्ते योग्य निवेशकों से रुचि पत्र मांगा था। यह रुचि पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2020 थी। बैंक के रुचि पत्र वाले दस्तावेज में कहा गया है कि रोजमर्रा के कामों की शुरुआत होने के बाद इसे निवेशकों के लिए खोला जाएगा।    

Advertisement
First Published - December 18, 2020 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement