facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

बैंक धोखाधड़ी के तौर-तरीके डिजिटल लेनदेन में बदल गए

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 11:56 PM IST
Bank fraud
BS

2021-22 के दौरान धोखाधड़ी की औसत राशि, धोखाधड़ी में शामिल कुल राशि को धोखाधड़ी की संख्या से विभाजित करने के रूप में परिभाषित की गई जिसमें काफी कमी आई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रुझान एवं प्रगति रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि इस अवधि के दौरान शामिल कुल राशि भी कम हो गई है और 2022-23 के पहले छह महीनों में ऐसा लगता है कि यह और भी नीचे चला गया है, लेकिन ठगी के मामले बढ़ रहे हैं।

आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि घटना की तारीख के आधार पर, अग्रिमों से संबंधित धोखाधड़ी 2019-20 से पहले की सबसे बड़ी श्रेणी थी। लेकिन, बाद में धोखाधड़ी की संख्या के संदर्भ में, कार्यप्रणाली कार्ड या इंटरनेट-आधारित लेनदेन में स्थानांतरित हो गई। साथ ही नकद धोखाधड़ी भी बढ़ रही है।

इसके अलावा, निजी बैंकों द्वारा दर्ज किए गए धोखाधड़ी के मामलों की संख्या 2021-22 में लगातार दूसरे वर्ष सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अधिक हो गई। हालांकि, शामिल राशि के संदर्भ में, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी 2021-22 में 66.7 फीसदी थी, जबकि पिछले वर्ष यह 59.4 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement