facebookmetapixel
Advertisement
Q1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट में

हवाई उड़ानों में कमी का रुझान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:30 PM IST

पिछले हफ्ते उससे एक हफ्ते पहले के मुकाबले कम गतिविधियां देखी गईं  क्योंकि अधिक लोग घर पर रह रहे थे। सोमवार को एक सरकारी बयान के मुताबिक कोविड-19 मामले पिछले 24 घंटे में बढ़कर 16,935 हो गए। पिछले हफ्ते यह संख्या 16,678 मामले से अधिक थी। ईद-उल-जुहा की छुट्टी की वजह से गतिविधियों में कमी देखी कई। अनाम लोकेशन डेटा का इस्तेमाल करने वाली सर्च इंजन गूगल, महामारी के दौरान लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।  पिछले हफ्ते के दौरान कार्यस्थलों पर जाने वालों की तादाद में गिरावट देखी गई।  खुदरा दुकानों और मनोरंजन स्थलों पर जाने वाले लोगों की तादाद में भी कमी आई क्योंकि लोगों ने किराना और दवा की दुकानों में अनिवार्य खरीदारी की है। घर में रहने पर खर्च किए जाने वाले समय में भी बढ़ोतरी देखी गई।
उड़ानों की संख्या में भी कमी आई। मिसाल के तौर पर 17 जुलाई को करीब 340,000 यात्री थे जबकि उससे पिछले रविवार को यात्रियों की तादाद 348,000 थी। विमानों की संख्या भी कम रही।
भारतीय रेलवे ने पिछले हफ्ते सामान ढुलाई की मात्रा में 4.91 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, हालांकि उससे पिछले हफ्ते की तुलना में यह 8.28 फीसदी कम है। उसने माल ढुलाई से होने वाली कमाई में 16.49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले हफ्ते के दौरान यह वृद्धि 22.56 फीसदी अधिक थी।
दिन के डेटा के मुताबिक, देश में बिजली उत्पादन की मात्रा में पिछले हफ्ते 3.2 फीसदी की गिरावट दिखी लेकिन यह 2019 के स्तर की तुलना में अधिक था। देश में बिजली उत्पादकों ने पिछले हफ्ते के दौरान रोजाना औसतन 427.6 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया।  उससे पिछले हफ्ते रोजाना 441.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ था। इसकी तुलना में 2019 में समान हफ्ते के दौरान बिजली उत्पादन रोजाना 381.7 करोड़ यूनिट था।
भारतीयों ने पिछले हफ्ते के दौरान करीब 342,000 वाहनों का पंजीकरण किया। यह 2019 की समान अवधि के आंकड़े की तुलना में 7.3 फीसदी कम है। उससे पिछले हफ्ते के दौरान यह अंतर अधिक करीब 17 फीसदी के स्तर पर था।
वैश्विक लोकेशन तकनीक कंपनी टॉम टॉम इंटरनैशनल के आंकड़े दर्शाते हैं कि 18 जुलाई को सोमवार सुबह 9 बजे देश के प्रमुख महानगरों में यातायात में तेजी देखी गई। नई दिल्ली में 2019 की तुलना में इसमें पिछले से पिछले हफ्ते के 42 फीसदी की तुलना में केवल 32 फीसदी की कमी थी। मुंबई में यातायात 2019 के स्तर से 31 फीसदी नीचे था जबकि 11 जुलाई को इसमें 35 फीसदी की गिरावट देखी गई थी।
बिज़नेस स्टैंडर्ड इन संकेतकों का इस्तेमाल साप्ताहिक आधार पर अर्थव्यवस्था का जायजा लेने के लिए करता है। आधिकारिक व्यापक अर्थव्यवस्था के आंकड़े एक अंतराल के बाद जारी होते हैं। वैश्विक स्तर पर विश्लेषक समान संकेतकों पर नजर रख रहे हैं। इससे जमीनी स्तर पर कोविड-19 महामारी से जुड़े प्रतिबंध की स्थिति का अंदाजा मिलता है जिसकी शुरुआत दो साल से भी अधिक वक्त पहले हुई थी। गूगल के आंकड़े एक अंतराल के साथ जारी होते हैं। ताजा आंकड़े 13 जुलाई के हैं।

Advertisement
First Published - July 19, 2022 | 1:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement