facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के 83.10 प्रति डॉलर पर

Advertisement

विदेश मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी फंड की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी भारतीय मुद्रा की धारणा प्रभावित की

Last Updated- September 25, 2023 | 10:24 AM IST
Dollar Vs Rupee

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार 16 पैसे की गिरावट के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख का असर रुपये पर पड़ा।

विदेश मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी फंड की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी भारतीय मुद्रा की धारणा प्रभावित की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.04 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट है।

शुक्रवार को रुपया 82.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.58 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 10:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement