facebookmetapixel
Advertisement
US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Today: GIFT Nifty 130 अंक उछला, ईरान के हमले से तेल में 4% की आग; बाजार में आज क्या होगा?Rupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाब

एनपीसीआई ने यूपीआई में दी ऑटो पे की सुविधा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:27 AM IST

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने अपनी अग्रणी भुगतान सेवा प्लेटफॉर्म यूनीफाइड पेमेंट इंटरेफेस (यूपीआई) में स्वत: भुगतान (ऑटो पे) की सुविधा जोड़ी है जिससे निश्चित अंतराल पर किया जाने वाला भुगतान (रेकरिंग पेमेंट) यूपीआई प्लेटफॉर्म से स्वत: हो जाएगा। इससे लोगों को विभिन्न मदों में बार बार होने वाले भुगतान के लिए बाधारहित सुविधा मिलेगी।  इस नई सुविधा के तहत ग्राहकों को बार बार किए जाने वाले भुगतानों के लिए आदेश देना होगा। इस आदेश की बारंबारता ग्राहक अपनी इच्छा के मुताबिक दैनिक, मासिक या वार्षिक तय कर सकता है। एनपीसीआई की मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राय ने कहा, ‘इस सुविधा में विभिन्न मदों में बार बार होने वाले भुगतानों की बारंबारता सेट की जा सकती है। स्ट्रीमिंग सेवाओं, बस पास खरीदने, डीटीएच का ग्राहक शुल्क, बीमा का प्रीमियम भुगतान, सिप का भुगतान और दैनिक  ईएमआई भुगतान आदि में इसका उपयोग किया जा सकता है।’ एचडीएफसी बैंक में भुगतान कारोबार, उपभोक्ता वित्त, डिजिटल बैंकिंग ऐंड मार्केटिंग के कंट्री हेड पराग राव ने कहा, ‘इसमें लेनदेन से पहले और बाद में सचेत करने की भी सेवा दी जाती है। इसके साथ ही ग्राहक अपनी सहूलियत के मुताबिक इस में शामिल होने या इससे बाहर निकलने का विकल्प चुन सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 23, 2020 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement