facebookmetapixel
Advertisement
अपना काम शुरू करने के लिए ₹25 करोड़ तक लोन! यह स्कीम महिलाओं के लिए मददगार, कैसे उठा सकते लाभ?निवेश मांग घटने से प्लेटिनम मार्केट में सरप्लस की उम्मीद, ज्वेलरी मांग में 32 फीसदी की गिरावटe₹ और UPI में क्या फर्क? पैसा कहां रहता है, किसे मिलता है ब्याज और कैसे होता है भुगतान, जानिए सबकुछम्युचुअल फंड में क्या ‘चॉइस ओवरलोड’ बनी चुनौती? सर्वे में सामने आई अहम जानकारीअस्पताल में भर्ती नहीं हुए तो क्या मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर दिया साफब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार, तीन महीने बाद फिर उछला कच्चा तेल; आगे 115 डॉलर तक जाने का अनुमानOYO IPO पर आया अपडेट! इसी वित्त वर्ष में आएगा पब्लिक इश्यू? CEO रितेश अग्रवाल ने बताया प्लानसिंगापुर के PM की सैलरी में 64% बढ़ोतरी, मिलेंगे करीब 25 करोड़ रुपये; मोदी और ट्रंप को कितनी तनख्वाह?रिकॉर्ड हाई पर तांबा! महंगे भाव ने बिगाड़ा मेटल ट्रेडर्स का गणित, अब कर्ज की भी दिक्कतहुंडई इंडिया लाएगी सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, EV मार्केट में विस्तार के लिए तैयार की बड़ी योजना

ई-श्रम पोर्टल पर जोड़े गए नए फीचर्स, श्रमिकों के लिए बढ़ जाएगी कई सुविधाएं

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 11:30 PM IST
28.66 crore unorganized workers have registered on Shram Portal

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को ई श्रम पोर्टल (e-shram portal) की नई सुविधाओं की शुरुआत की। इससे रजिस्टर्ड श्रमिक रोजगार के नए अवसरों से जुड़ सकते हैं। इस क्रम में श्रमिकों को कौशल और प्रशिक्षुता के अवसर, परिवार की जानकारी मुहैया करवाने और पेंशन योजनाओं की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

प्रवासी श्रमिक अपने परिवार के विवरण को दर्ज करा सकते हैं। इससे उन्हें प्रवास की अवधि के दौरान बच्चों की शिक्षा और महिला केंद्रित योजनाओं का फायदा मिलेगा। इसके अलावा ई श्रम पर पंजीकरण कराने वाले निर्माण श्रमिकों के आंकड़ों को बिल्डिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (BOCW) वेलफेयर बोर्ड से साझा किया जाएगा। इससे निर्माण क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिक संबंधित BOCW बोर्ड से जुड़ जाएंगे और उनकी बोर्ड की योजनाओं तक पहुंच हो जाएगी।

Also read: Senior Citizen Savings Scheme: वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्यों बेहतर हो गई है ये स्कीम

मंत्री ने ई श्रम के आंकड़ों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से साझा करने के लिए डाटा शेयरिंग पोर्टल (DSP) की भी शुरुआत की। इससे पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के आंकड़ों का इस्तेमाल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में किया जा सकेगा।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 8:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement