facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्र की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

भारत, अमेरिका ने सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, नवाचार साझेदारी की

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 3:30 PM IST
India, US forge semiconductor supply chain, innovation partnership

भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को यहां ‘वाणिज्यिक संवाद-2023’ के दौरान सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला तथा नवाचार साझेदारी पर एक सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के निमंत्रण पर, अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने सात से 10 मार्च के बीच दिल्ली का दौरा किया। मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच नए व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा करने के लिए ‘भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता’ को 10 मार्च को फिर से शुरू किया गया।

इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच ‘भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद’ के ढांचे के तहत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला और नवाचार साझेदारी स्थापित करने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य, अमेरिका के सेमीकंडक्टर एवं विज्ञान अधिनियम और भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के मद्देनजर दोनों सरकारों के बीच सेमीकंडक्टर के लिए आपूर्ति श्रृंखला और विविधीकरण पर एक सहयोगी तंत्र स्थापित करना है। इसके अलावा, MoU में परस्पर लाभकारी अनुसंधान एवं विकास (R&D) , प्रतिभा और कौशल विकास की परिकल्पना की गई है।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement