facebookmetapixel
Advertisement
UPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगीबैलेंस्ड एडवांटेज फंड: इक्विटी वैल्यूएशन घटे तो बढ़ाया दांव, कई साल के हाई पर इक्विटी निवेश

सेवा PMI में हुआ सुधार

Advertisement

अक्टूबर में भारत के सेवा क्षेत्र में तेजी, मांग में वृद्धि से PMI बढ़कर 58.5 पर पहुंचा

Last Updated- November 06, 2024 | 11:54 PM IST
Manufacturing

भारत के सेवा क्षेत्र में वृद्धि ने बीते माह जोर पकड़ा जबकि इसके पिछले माह सितंबर में सेवा क्षेत्र की वृद्धि 10 माह के निचले स्तर पर आ गई थी। मांग की वजह से बाजार के विस्तार के कारण सेवा क्षेत्र में सुधार हुआ। एक निजी बिजनेस सर्वेक्षण में बुधवार को यह जानकारी मिली। सर्वेक्षण के अनुसार, सेवा क्षेत्र में नौकरियों का सृजन भी बेहतर हुआ।

सेवा क्षेत्र के लिए एचएसबीसी द्वारा जारी पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) का आंकड़ा अक्टूबर में बेहतर होकर 58.5 हो गया, जबकि यह सितंबर में 57.7 था। इस आंकड़े का संकलन एसऐंडपी ग्लोबल ने किया। यह सूचकांक लगातार 39वें महीने 50 के स्तर से ऊपर रहा।

इस सूचकांक में 50 से ऊपर का बढ़त को बताता है। सर्वेक्षण के मुताबिक, ‘सहभागियों ने बताया कि देश और विदेश से मांग अच्छी रही।’ भारत की पूरी सेवा अर्थव्यवस्था में नए निर्यात की मांग बढ़ी है।

Advertisement
First Published - November 6, 2024 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement