facebookmetapixel
Advertisement
US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Today: GIFT Nifty 130 अंक उछला, ईरान के हमले से तेल में 4% की आग; बाजार में आज क्या होगा?Rupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाब

9.5 प्रतिशत सिकुड़ेगी अर्थव्यवस्था : इक्रा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:46 AM IST

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने आज अनुमान जारी किया है कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2020-21 में 9.5 प्रतिशत संकुचित होगी, जबकि पहले 5 प्रतिशत संकुचन का अनुमान लगाया था।
एजेंसी ने कोविड-19 से संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण कुछ राज्यों में स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन करने, मई-जून 2020 में रिकवरी की स्थिति को देखते हुए यह बदलाव किया है।
तमाम एजेंसियों और संगठनों में इक्रा ने वित्त वर्ष 21 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) मेंं सबसे तेज गिरावट का अनुमान लगाया है। व्यक्तिगत स्तर पर पूर्व मुख्य सांख्यिकीविद प्रणव सेन ने इस वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 12.5 प्रतिशत की तेज गिरावट का अनुमान लगाया है।
इक्रा ने अनुमान लगाया है कि भारत की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 25 प्रतिशत का तेज संकुचन हो सकता है। रेटिंग एजेंसी ने अब आने वाली तिमाहियों में सुस्त रिकवरी का अनुमान लगाया है। एजेंसी ने दूसरी तिमाही में 12.4 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया है, जबकि पहले का अनुमान 2.1 प्रतिशत गिरावट का था। वहींं तीसरी तिमाही में अब 2.3 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया है, जबकि पहले 2.1 प्रतिशत गिरावट का अनुमान था। अंतिम तिमाही में अर्थव्यवस्था मेंं 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है, जबकिपहले 5 प्रतिशत की तेजी का अनुमान था।

Advertisement
First Published - July 17, 2020 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement