facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

ड्यूल-यूज वस्तुओं के निर्यात में बड़ी राहत, कस्टम करेगा नियम आसान: DGFT

Advertisement

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक नोटिस में यह जानकारी दी।

Last Updated- January 16, 2025 | 10:59 PM IST
Trump Tarrif

सरकार ने विशेष रसायन, जैव, सामग्री, उपकरण और प्रौद्योगिकी वस्तुओं (स्कोमेट) के निर्यात में नियमों के उल्लंघन को लेकर स्वैच्छिक खुलासे के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक नोटिस में यह जानकारी दी। स्कोमेट दोहरे उपयोग वाली वस्तुएं हैं। इनका उपयोग असैन्य और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा है, ‘स्कोमेट वस्तुओं के निर्यात और स्कोमेट नियमों से संबंधित नियमों गैर-अनुपालन/उल्लंघन के स्वैच्छिक खुलासे के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)/दिशानिर्देश अधिसूचित किये गये हैं।’ नियमों के उल्लंघन में पूर्व अनुमति के बिना इन वस्तुओं का निर्यात या सूचना देने की आवश्यकताओं का अनुपालन करने में विफल रहना शामिल है।

इसमें कहा गया है कि आवेदनों पर विचार करने के लिए खुलासा मामलों को निदेशालय में एक अंतर-मंत्रालयी कार्यसमूह के समक्ष रखा जाएगा। दिशानिर्देशों के अनुसार, यह समूह प्रत्येक मामले पर उसके गुण-दोष के आधार पर विचार करेगा।

डीजीएफटी ने कहा कि ऐसे मौके हो सकते हैं जहां जिम्मेदार निर्यातकों ने विदेशी व्यापार अधिनियम, जन संहार के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली अधिनियम और निर्यात नियंत्रण तथा सीमा शुल्क अधिनियिम के प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया है।

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 10:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement