facebookmetapixel
Advertisement
SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेटAI छीन लेगा नौकरी या बढ़ाएगा कमाई? Goldman Sachs की रिपोर्ट में भारत के 48% कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीहोर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बातShree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइड

WTC पॉइंट टेबल: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका की रैंकिंग यहां चेक करें

Advertisement

भारत और दक्षिण अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एक-एक मैच खेला जाना बाकी है, ऐसे में पॉइंट टेबल में बदलाव भी हो सकता है।

Last Updated- December 29, 2023 | 4:01 PM IST
Team India

गुरुवार, 28 दिसंबर को भारत के खिलाफ जोरदार जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC ) 2023-25 पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया। दूसरी ओर, भारत छठे स्थान पर खिसक गया। WTC की इस साइकल में भारत की हार के बाद नौ टीमों की पॉइंट टेबल।

श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले दो मैच जीतने वाला पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार मैच हारने के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गया है। उन दो जीतों की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई।

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश, दोनों ने अपने बीच दो मैचों की सीरीज में एक-एक मैच जीता और एक-एक हारे, दोनों के 12-12 अंक हैं और वे क्रमशः दूसरे और चौथे स्थान पर हैं।

वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका क्रमशः 16.67, 15 और 0 के प्रतिशत अंकों के साथ तालिका को पूरा करते हैं। श्रीलंका WTC 2023-25 में अभी तक कोई भी मैच नहीं जीत पाई है।

भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को धीमी ओवर गति के लिए दंड का सामना करना पड़ा है और इससे उनके अंक भी कम हो गए हैं।

एशेज के दौरान जहां इंग्लैंड के 19 अंक कटे, वहीं ऑस्ट्रेलिया को भी 10 अंकों का नुकसान हुआ। भारत पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए दो अंक का जुर्माना लगाया गया था, जबकि पाकिस्तान टीम पर पर्थ टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया था।

भारत और दक्षिण अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एक-एक मैच खेला जाना बाकी है, ऐसे में पॉइंट टेबल में बदलाव भी हो सकता है।

WTC 2023-35 पॉइंट टेबल

POS TEAM PCT (%) PTS W L D PEN
1 South Africa 100 12 1 0 0 0
2 New Zealand 50 12 1 1 0 0
3 Australia 50 42 4 2 1 -10
4 Bangladesh 50 12 1 1 0 0
5 Pakistan 45.83 22 2 2 0 -2
6 India 38.89 14 1 1 1 -2
7 West Indies 16.67 4 0 1 1 0
8 England 15 9 2 2 1 -19
9 Sri Lanka 0 0 0 2 0 0

नोट:

PCT (%): प्रतिशत
PTS: दिए गए अंकों की संख्या
W: जीते गए मैचों की संख्या
L: हारे हुए मैचों की संख्या
D: ड्रॉ हुए मैचों की संख्या
PEN: पेनल्टी ओवरों की संख्या

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement