facebookmetapixel
Advertisement
WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा! Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियमवै​श्विक अनिश्चितता के बीच वेयरहाउसिंग सेक्टर मजबूत, पहली छमाही में डिमांड 16% बढ़ी शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?

T20 विश्व कप चयन के कारण IPL का प्रदर्शन काफी महत्व रखेगा: टॉम मूडी

Advertisement

ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का इस चरण का टी20 विश्व कप जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जायेगा।

Last Updated- February 08, 2024 | 4:36 PM IST
IPL Auction

अनुभवी कोच टॉम मूडी ने गुरूवार को कहा कि खिलाड़ियों का आईपीएल और आईएलटी20 जैसी प्रतिस्पर्धी लीग में प्रदर्शन इस बार काफी मायने रखेगा क्योंकि इसका T20 विश्व कप से पहले टीम चयन पर असर पड़ेगा। ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का इस चरण का टी20 विश्व कप जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जायेगा।

मूडी ने ‘आईएलटी20’ की डेजर्ट वाइपर्स टीम द्वारा करायी गयी वर्चुअल बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मार्च और मई के बीच खेली जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साथ अन्य टी20 लीग जैसे आईएलटी20 किसी भी खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई भी घरेलू टीम इन टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखेगी क्योंकि इन लीग में काफी बेहतरीन क्रिकेट खेला जाता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप रन जुटा रहे हैं, विकेट झटक रहे हैं और निरंतरता दिखा रहे हैं तो इससे आप अच्छी स्थिति में पहुंच जाते हैं क्योंकि इससे चयन के लिए कठिन फैसले लेने में मदद मिलती है। ’’

मूडी ने कहा, ‘‘इससे आपको इस तरह का आत्मविश्वास मिलता है जो टी20 विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए अहम है। ’’ भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी हाल में इसी तरह के विचार व्यक्त किये थे।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 4:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement