facebookmetapixel
Advertisement
WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा! Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियमवै​श्विक अनिश्चितता के बीच वेयरहाउसिंग सेक्टर मजबूत, पहली छमाही में डिमांड 16% बढ़ी शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?

बेन स्टोक्स का बयान: ‘हमें जीत का पूरा भरोसा था, लेकिन…’

Advertisement

'दबाव में बेहतर खेलते हैं हमारे खिलाड़ी': स्टोक्स

Last Updated- February 05, 2024 | 5:06 PM IST
IND vs ENG: Second Test match- भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को गंवाने के बाद सोमवार को यहां कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी टीम जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य हासिल कर लेगी। पिछले कुछ समय से टेस्ट मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 292 रन पर आउट होकर लक्ष्य से 106 रन दूर रह गयी।

स्टोक्स ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘हमें खुद पर पूरा भरोसा था कि हम लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। जिस तरह से हम चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़े हैं यह उसी के बारे में है। हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी है जो दबाव में और बेहतर प्रदर्शन करते हैं।’’

स्टोक्स ने कहा कि उनकी टीम भारत पर दबाव बनाने में सफल रही लेकिन मैच को विजेता के तौर पर खत्म नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से हमने खुद को इन परिस्थितियों में ढाला और भारत को दबाव में रखा वह बहुत अच्छा था, दुर्भाग्य से हम परिणाम अपने पक्ष में नहीं कर सके।’’

स्टोक्स ने कहा, ‘‘ लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैंने खिलाड़ियों को कोई सुझाव नहीं दिया था। हम जानते थे कि हमें आज लगभग 330 रन बनाने हैं, उस ड्रेसिंग रूम में हर कोई प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।’’

स्पिन गेंदबाजी में अनुभव की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह कोई चुनौती नहीं थी। मुझे यह गेंदबाज पसंद है। टॉम (हार्टले), बैश (शोएब बशीर) और रेहान (अहमद) के पास कुल मिलाकर तीन मैच का अनुभव था लेकिन कल उनका प्रदर्शन देखना बहुत अच्छा था। उन्होंने बहुत परिपक्वता, बहुत कौशल दिखाया।’’

युवा स्पिनरों का दिग्गज जेम्स एंडरसन ने अच्छा साथ दिया। स्टोक्स ने कहा, ‘‘ जिम्मी (एंडरसन) कमाल का है। आप दो महान तेज गेंदबाजों जिमी और जसप्रीत बुमराह को देखें। प्रतिद्वंद्वी टीम में बुमराह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जिमी हमारे लिए वह खिलाड़ी हैं।’’

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 5:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement