facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

अश्विन की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम, ऐसे खिलाड़ी मिलना दुर्लभ: रोहित

Advertisement

अश्विन के नाम पर अभी टेस्ट क्रिकेट में 507 विकेट दर्ज हैं। वह अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में 500 से अधिक विकेट लिए हैं।

Last Updated- March 06, 2024 | 2:59 PM IST
India v England scoreboard

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने की तैयारी में लगे रविचंद्रन अश्विन (Ravi Ashwin) को दुर्लभ प्रतिभा का खिलाड़ी करार देते हुए बुधवार को यहां कहा कि इस ऑफ स्पिनर की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी।

भारत पांच मैच की श्रृंखला में पहले ही 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर चुका है तथा इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच के परिणाम का सीरीज के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन यह मैच अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का 100वां टेस्ट मैच होगा जिससे यह महत्वपूर्ण बन गया है।

रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा,‘‘किसी भी खिलाड़ी के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना बड़ी उपलब्धि होती है। वह हमारे लिए मैच विजेता खिलाड़ी रहा है। उसने हमारे लिए जो कुछ भी किया है उसे देखते हुए उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी।’’

उन्होंने कहा,‘‘पिछले पांच-सात वर्षों में उसके प्रदर्शन को देखिए। प्रत्येक श्रृंखला में उसने योगदान दिया है। उस जैसे खिलाड़ी दुर्लभ होते हैं।’’

अश्विन के नाम पर अभी टेस्ट क्रिकेट में 507 विकेट दर्ज हैं। वह अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में 500 से अधिक विकेट लिए हैं। भारतीय कप्तान ने इसके साथ ही रजत पाटीदार का भी समर्थन किया जो रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। पाटीदार इस श्रृंखला में पदार्पण करने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तरह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

रोहित ने कहा,‘‘पाटीदार योग्य खिलाड़ी है। मैं उसे पसंद करता हूं। मैं उसे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में देखता हूं। हमें उसे कुछ और समय देना होगा।’’

श्रृंखला पर बात करते हुए रोहित ने कहा कि टीम की मुश्किल परिस्थितियों में वापसी करने की क्षमता असाधारण है। उन्होंने कहा,‘‘ हमने वापसी करने का सिलसिला जारी रखा। जब भी हम पर दबाव बनाया गया, तब हम प्रतिद्वंदी टीम पर वापस दबाव बनाने में सफल रहे। यह मेरे लिए सुखद स्थिति है।’’

रोहित ने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि धर्मशाला की पिच अच्छी होगी। उन्होंने कहा,‘‘यह आम भारतीय पिच की तरह नजर आ रही है। तापमान गिरने पर इससे कुछ मूवमेंट मिल सकता है लेकिन कुल मिलाकर यह अच्छी चीज दिख रही है।’’

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement