facebookmetapixel
Advertisement
Fusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?

विप्रो का शुद्ध लाभ 21 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:51 AM IST

आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो का समेकित शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 20.0 फीसदी बढ़कर 2,968 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,458 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका डॉलर राजस्व 36 तिमाहियों की शीर्ष ऊंचाई तक पहुंच गया।
तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित राजस्व 1.3 फीसदी बढ़कर 15,670 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 15,471 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 3.67 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन मार्जिन भी 22 तिमाही की ऊंचाई पर 21.7 फीसदी रहा। क्रमिक आधार पर कंपनी का समेकित आईटी सेवा राजस्व 3.9 फीसदी बढ़कर 207.1 करोड़ रुपये हो गया।
विप्रो के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक थिएरी डेलापोर्ट ने कहा, ‘पिछले साल हमने अभूतपूर्व दौर का सामना किया और अब टीके के कारण परिदृश्य में सुधार दिख रहा है। हमें उम्मीद है कि 2021 समाज, कारोबार और हमारे लिए एक बेहतर साल होगा।’
कंपनी इसी महीने एक नए सांगठनिक ढांचे के साथ आगे बढ़ी है। कंपनी ने मार्च तिमाही के लिए राजस्व में 1.5 से 3.5 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जाहिर किया है। नए मॉडल के तहत आईटी सेवा कंपनी अपने मौजूदा ढांचे को विभिन्न रणनीतिक कारोबारी इकाइयों, सेवा क्षेत्रों और चार रणनीतिक बाजार इकाइयों (एसएमयू) एवं दो वैश्विक कारोबारी क्षेत्रों (जीबीयू) के साथ बदलेगी। चार एसएमयू में अमेरिका 1, अमेरिका 2, यूरोप और एशिया प्रशांत मध्य पूर्व अफ्रीका (एपीएमईए) शामिल है। अमेरिका 1 और अमेरिका 2 क्षेत्रों में विभाजित होंगे जबकि यूरोप और एपीएमईए देशों में विभाजित किए गए हैं।
तिमाही के दौरान कंपनी छोटे-बड़े 12 सौदों पर हस्ताक्षर किए जिनका कुल अनुबंध मूल्य 3 करोड़ डॉलर है। इस दौरान कंपनी ने मेट्रो एजी के साथ 70 करोड़ डॉलर का डिजिटल एवं आईटी भागीदारी सौदा सबसे बड़ा रहा।
क्लाउड श्रेणी में 23 फीसदी की वृद्ध दर्ज की गई जबकि साइबर सिक्योरिटी में 30 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे पता चलता है कि अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में डिजिटल कारोबार को रफ्तार मिल रही है।
कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी जतिन दलाल ने कहा कि दिसंबर में घोषित 9,500 करोड़ रुपये के शेयर पुनर्खरीद को जनवरी में पूरा कर लिया जाएगा। तिमाही के दौरान कर्मचारियों के कंपनी छोडऩे की दर 11 फीसदी रही। इस दौरान कंपनी ने करीब 14,000 कर्मचारियों को नियुक्त किया।
कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.23 फीसदी बढ़त के साथ 458.75 रुपये पर बंद हुआ। बाजार के बंद होने के बाद वित्तीय नतीजे जारी की गई।

Advertisement
First Published - January 13, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement