facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में आया एक और फ्लेक्सी कैप फंड, 4 अगस्त तक खुला रहेगा AlphaGrep का NFO; ₹500 से निवेश का मौकाVeritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा

निर्णय को चुनौती देने के पक्ष में नहीं वेणुगोपाल

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:42 PM IST

वोडाफोन समूह के खिलाफ कर मध्यस्थता का मामला हारने के बाद सरकार ने यह तय नहीं किया है कि आगे क्या कदम उठाया जाए मगर महाधिवक्ता के के वेणुगोपाल फैसले को दूसरे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चुनौती दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि नीदरलैंड में हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय पंचाट से प्रतिकूल फैसला आने के बाद वेणुगोपाल नहीं चाहते कि इसे कहीं और चुनौती दी जाए। मगर सरकार तमाम विकल्पों पर विचार कर रही है।
वेणुगोपाल ने अनौपचारिक रूप से अपनी राय जाहिर करते हुए कहा है कि भारत को मध्यस्थता पंचाट के निर्णय के खिलाफ अपील नहीं करनी चाहिए। वित्त मंत्रालय ने सितंबर के अंत में वोडाफोन मामले में आए फैसले पर महाधिवक्ता की राय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के जरिये मांगी है। सरकार के पास हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता अदालत के निर्णय के खिलाफ सिंगापुर में अपीली पंचाट में अपील करने का विकल्प है। सरकार हचीसन वाम्पोआ की हिस्सेदारी खरीदने के मामले में वोडाफोन से 20,000 करोड़ रुपये कर मांग रही है।
महाधिवक्ता के रुख की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘सरकार के भीतर अपील को चुनौती देने के पक्ष और विपक्ष में जमकर चर्चा हुई है। महाधिवक्ता ने भी अपना पक्ष रखा और कहा कि पंचाट के निर्णय के खिलाफ जाने के प्रतिकूल नतीजे हो सकते हैं।’ मगर उन्होंने सरकार को औपचारिक तौर पर अपनी राय नहीं बताई है। इस संबंध में महाधिवक्ता, सीबीडीटी, वित्त मंत्रालय को भेजे ई-मेल का कोई जवाब नहीं आया। महाधिवक्ता ने फोन पर बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि वह उन गोपनीय मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, जिनमें वे सरकार को सलाह दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 14, 2020 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement