टीएनपीएल का मुनाफा गिरा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 11:15 AM IST

चेन्नई स्थित तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स लि. (टीएनपीएल) का बीती तिमाही में शुद्ध लाभ 49 फीसदी गिरकर 9.04 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 17.84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की शुद्ध बिक्री भी इस तिमाही में गिरकर 203 करोड़ रुपये रह गई है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 229 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की थी। 

First Published : May 8, 2009 | 3:15 PM IST