facebookmetapixel
Advertisement
Fusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?

थायरोकेयर के टेस्टिंग व्यवसाय में आ रहा सुधार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:51 AM IST

थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज द्वारा दिसंबर तिमाही में गैर-कोविड व्यवसाय में सुधार का संकेत दिए जाने के बाद कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 4 प्रतिशत चढ़ गया था। कुल टेस्टिंग कारोबार में सुधार से कंपनी को तीसरी तिमाही के राजस्व में सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज करने में मदद मिल सकती है।
कंपनी ने संकेत दिया है कि व्यवसाय में सुधार के साथ साथ सभी प्रमुख बाजारों में प्रीवेंटिव हेल्थकेयर पैकेजों को बढ़ावा देने के लिए आक्रामक विपणन से बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है। वृद्घि विश्लेषकों के अनुमानों से कुछ कम है। विश्लेषकों ने यह वृद्घि करीब 40 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।
जहां बिक्री अभी भी कोविड-केंद्रित बनी रहेगी, वहीं कंपनी के लिए राजस्व में कोविड व्यवसाय का योगदान तीसरी तिमाही में घटकर 26 प्रतिशत रह सकता है जो पहली तिमाही में 42 प्रतिशत था। टेस्ट के लिए कीमतों में गिरावट की वजह से इस राजस्व में नरमी आ सकती है। आईसीआईसीआसई सिक्योरिटीज के विश्लेषकों के अनुसार, तिमाही में मार्जिन कम रहेगा, क्योंकि गैर-कोविड सेगमेंट में पूरी तरह से सुधार आना बाकी है और लॉकडाउन के दौरान कुछ लागत बचत पर जोर दिया गया जिसमें अब बदलाव आना शुरू हुआ है।
इसके अलावा कोविड टेस्ट में व्यवसाय मिश्रण  रैपिड एंटीजन टेस्ट के मुकाबले आरटी-पीसीआर पर ज्यादा केंद्रित होगा, जो मौजूदा समय में मार्जिन वृद्घि में मददगार है। तिमाही के लिए परिचालन मुनाफा मार्जिन सालाना आधार पर 100-200 आधार अंक कम और तिमाही आधार पर 39 प्रतिशत रहने की संभावना है। कोविड व्यवसाय के अलावा, मुख्य व्यवसाय के लिए वृद्घि के मापकों पर तिमाही में नजर रखे जाने की जरूरत होगी। कई विश्लेषकों को इसमें 10 प्रतिशत की दर से वृद्घ का अनुमान है।
इस सेक्टर के लिए एक मुख्य कारक है कम प्रतिस्पर्धी तीव्रता। असंगठित कंपनियों के अलावा, विश्लेषकों को पीई-समर्थिक कंपनियों की तीव्रता में कमी आने से भी थायरोकेयर जैसी जांच कंपनियों को अपनी बाजार भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलने की संभावना है।
जहां प्रतिस्पर्धा पर नजर रखे जाने की जरूरत होगी, वहीं विश्लेषकों का मानना है कि यह शेयर पिछले साल के दौरान 82 प्रतिशत की तेजी के बा अब बहुत ज्यादा प्रतिफल नहीं दे सकता है। इस शेयर क लिए एक वर्षीय आय अनुमान अब 25 गुना से बढ़ाकर 40 गुना किया या है और नए कारकों के अभाव को देखते हुए कोविड-19 आधारित वृद्घि से संबंधित उम्मीदों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण होगा।

Advertisement
First Published - January 13, 2021 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement