facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: रिटर्न फॉर्म भले ही ‘एनेक्सर-लेस’ हैं, लेकिन इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बिना आ सकता है नोटिस!पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन महंगाई व कच्चे तेल से चुनौतियां बरकरार: RBIFY26 के लिए RBI सरकार को देगा ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंडHonda Cars की बड़ी तैयारी, अगले 4 साल में भारत में उतारेगी 10 से ज्यादा नए मॉडलSBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! 6 दिन तक बंद रहेंगी बैंक सेवाएं, आज ही निपटा लें जरूरी काम, जानिए पूरी वजहअमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने पर दबाव जारी, एक्सपर्ट बोले- बड़ी तेजी मुश्किलफैक्ट्रियों और कंपनियों का बिजली बिल बढ़ने वाला है?नौकरी है… लेकिन सुरक्षा नहीं! भारत में लाखों कर्मचारी बिना कॉन्ट्रैक्ट और सोशल सिक्योरिटी केHUF Succession Rule: मां और बड़े बेटे का कितना हक? कौन बन सकता है Karta, हर परिवार को जाननी चाहिए ये नियमSuzlon Energy: 195 MW ने रिपिटेड ऑर्डर ने शेयर में भरा जोश, 1% से ज्यादा उछला

Tata Power Solar Systems ने बैटरी स्टोरेज के साथ सोलर प्रोजेक्ट चालू किया

Advertisement

इस परियोजना से सालाना 24.35 करोड़ यूनिट बिजली उत्पन्न होने और 25 साल में कार्बन उत्सर्जन में में 48.7 लाख टन की कमी आने का अनुमान है।

Last Updated- March 12, 2024 | 4:21 PM IST
solar
Representative Image

टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के साथ 100 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना शुरू की है। बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की क्षमता 120 मेगावाट (एमडब्ल्यूएच) है। एक बयान में कहा गया कि टाटा पावर सोलर सिस्टम्स (टीपीएसएसएल) को दिसंबर, 2021 में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (सेकी) से ईपीसी (इंजीनियरिंग खरीद निर्माण) आधार पर 945 करोड़ रुपये की परियोजना मिली थी।

परियोजना अनुबंध में इंजीनियरिंग, डिजाइन, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण, परिचालन और रखरखाव तथा परियोजनाओं को चालू करना शामिल था।

बयान के अनुसार, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लि. (टीपीआरईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टीपीएसएसएल ने देश की सबसे बड़ी सौर और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजना को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। इसमें 100 मेगावाट सौर पीवी परियोजना के साथ 120 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली शामिल हैं।

टीपीआरईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपेश नंदा ने कहा, ‘‘सेकी के लिए सबसे बड़ी सौर और बैटरी भंडारण परियोजना का सफलतापूर्वक संचालन, टाटा पावर सोलर की तकनीकी विशेषज्ञता और परियोजना निष्पादन के कौशल को दर्शाता है। यह परियोजना चौबीस घंटे हरित ऊर्जा सुनिश्चित करेगी और नवीन समाधानों के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव में तेजी लाएगी।’’

इस परियोजना से सालाना 24.35 करोड़ यूनिट बिजली उत्पन्न होने और 25 साल में कार्बन उत्सर्जन में में 48.7 लाख टन की कमी आने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 4:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement