facebookmetapixel
Advertisement
Hero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, Nifty 24,600 के नीचे; PSU Bank और Financial Stocks में बिकवालीJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगा

टाटा मोटर्स का शेयर 27 महीने के शीर्ष पर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:52 AM IST

देश की बहुराष्ट्रीय वाहन कंपनी टाटा मोटर्स का शेयर 27 महीने के शीर्ष पर पहुंच गया है। मंगलवार को इसमें आठ प्रतिशत की तेजी आई और यह पिछले आठ कारोबारी सत्रों में 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है।
चीन जैसे प्रमुख बाजारों में जेएलआर (जगुआर, लैंड रोवर) की बिक्री में क्रमिक सुधार, घरेलू वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) के कारोबार के जोर पकडऩे और देश में यात्री कारों की बिक्री में वृद्धि के साथ-साथ प्रबंधन द्वारा मुक्त नकदी प्रवाह सृजन और बही-खाते का ऋण कम करने पर ध्यान केंद्रित करने से निवेशक अवधारणा को बढ़वा मिला है।
जेएलआर ने सोमवार शाम को वर्ष 2020 के अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए जो चीन में (कुल बिक्री का लगभग 20 फीसदी) की मजबूत मांग के साथ-साथ अन्य ज्यादातर क्षेत्रों में निरंतर सुधार का संकेत देते हैं। जेएलआर ने एक बयान में कहा कि 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त होने वाली तिमाही के दौरान खुदरा बिक्री 1,28,469 वाहन थी, जो पिछली तिमाही में बेचे गए 1,13,569 वाहनों की तुलना में 13.1 प्रतिशत अधिक रही, लेकिन यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले नौ प्रतिशत कम रही।
प्रबंधन ने कहा कि हाल की तिमाही में कोविड-19 से सबसे कम प्रभावित रहने वाले क्षेत्र चीन में जेएलआर का प्रदर्शन विशेष रूप से उत्साहजनक रहा है। वहां बिक्री लगातार बढ़ते हुए 20.2 फीसदी हो गई और सालाना आधार पर 19.1 फीसदी रही। अन्य बाजारों में भी खुदरा बिक्री में सुधार जारी रहा और पिछली तिमाही के मुकाबले उत्तरी अमेरिका में (31.7 प्रतिशत), विदेशों में (26.6 प्रतिशत) और यूरोप (20.5 प्रतिशत तक) में खासी वृद्धि हुई। हालांकि इन बाजारों में खुदरा बिक्री अब भी सालाना आधार पर 9 से 20 फीसदी कम है और कोविड पूर्व स्तर से नीचे है।

Advertisement
First Published - January 12, 2021 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement