facebookmetapixel
Advertisement
US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Today: GIFT Nifty 130 अंक उछला, ईरान के हमले से तेल में 4% की आग; बाजार में आज क्या होगा?Rupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाब

फिर चमकने लगा तनिष्क का राजस्व

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:21 AM IST

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने के बाद टाइटन के आभूषण अनुभाग तनिष्क का राजस्व सुधकर कोविड से पहले के लगभग 90 प्रतिशत स्तर तक पहुंच गया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार सोने के दामों में कुछ स्थिरता और उपभोक्ताओं द्वारा सोने के अधिक दामों को स्वीकार किए जाने की वजह से बिक्री में तेजी आई है।
टाइटन में आभूषण अनुभाग के मुख्य कार्याधिकारी ए. चावला ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि ग्राहक से हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, हम उससे प्रोत्साहित हैं और कारोबार में सुधार से बहुत प्रसन्न हैं। बड़े शहरों की तुलना में मध्य और छोटे शहरों ने बेहतर प्रदर्शन करना जारी रखा है। यहां तक ??कि लगभग सभी शहरों में महीना-दर-महीना सुधार का रुख नजर आया है।
कुल मिलाकर जुलाई और अगस्त में अच्छा सुधार दिखा है जो 90 प्रतिशत के करीब रहा है, लेकिन श्राद्ध (16 दिनों की वह अवधि जब हिंदू लोग पूजा-अर्चना करते हुए अपने पूर्वजों को याद करते हैं) की वजह से सितंबर कुछ कम रह सकता है।
कंपनी आने वाले त्योहारी सीजन के लिए एक कलेक्शन पेश करेगी और इसके बाद शादी-विवाह वाले सीजन के लिए कुछ नए कलेक्शन लाएगी। चावला ने कहा कि हम त्योहारी सीजन में अच्छी मांग की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि हमें शादी-विवाह के जोरदार सीजन की उम्मीद है, क्योंकि पहली तिमाही के दौरान बहुत सारी शादी-विवाह को टाल दिया गया था। हमरा रुख सकारात्मक है और अच्छी तीसरी तिमाही की उम्मीद कर रहे हैं।
बेंगलूरु मुख्यालय वाली यह कंपनी वित्त वर्ष 21 के दौरान तनिष्क के 30 से 35 नए स्टोर जोड़ेगी, जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसने 41 स्टोर जोड़े थे। कंपनी मध्य भारत में विस्तार करने की रणनीति पर टिकी रहेगी, क्योंकि कंपनी को इस क्षेत्र में बिक्री के प्रति आकर्षण नजर आ रहा है।

Advertisement
First Published - September 24, 2020 | 1:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement