facebookmetapixel
Advertisement
SIP की बेस्ट डेट कौन-सी है? Market Crash में SIP रोकें या जारी रखें?राष्ट्रपति भवन, संसद बनाने वाली CPWD अब क्यों नहीं रही सरकार की पहली पसंद?Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाब

वाहन कंपनियों में भर्ती पर तलवार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:27 PM IST

मौजूदा आर्थिक संकट की मार ऑटोमोबाइल क्षेत्र पर ऐसी पड़ी कि टाटा मोटर्स और महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा जैसी दिग्गज कंपनियां भी पैसे की कमी की वजह से अपने डिजाइन और इंजीनियरिंग विभाग के लिए भर्तियां कम कर दी है।


टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजिज ने पहले आईएनसीएटी (पुणे में कंपनी की मुक्त सेवा कंपनी, जो डिजाइन और इंजीनियरिंग विभाग के लिए काम करती है) में लोगों की भर्ती करने की बात कही थी।

लेकिन मौजूदा आर्थिक माहौल और वित्तीय संकट को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। पुरानी योजना के मुताबिक कंपनी इस विभाग में कर्मियों की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 करने की सोच रही थी।

इसी तरह मुंबई की वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा ने भी वाहन डिजाइन करने वालों की संख्या दुगुनी करने की योजना में थी, लेकिन भर्ती के मोर्चे पर कंपनी फिलहाल धीमी हो गई है। हालांकि इटली की डिजाइन कंपनी पिनिनफेरिज ने टाटा मोटर्स के साथ मिलकर पुणे में डिजाइन स्टूडियों की योजना बनाई थी।

दोनों कंपनियों ने डिजाइन सेंटर खोलने के लिए पिछले साल ही समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किया था, लेकिन इसे शुरू होना अभी बाकी है।

पिनिनफेरिना एसपीए के डिजाइन निदेशक लोवी वरमीर्श ने कहा, ‘ हमलोगों ने छात्रों की भर्तियां कम कर दी है, क्योंकि डिजाइन वाले काम में उत्पादन में गिरावट देखने को मिल रही है। इटली में हमारे साथ तीन भारतीय छात्र काम कर रहे हैं।’

टाटा टेक्नोलॉजिज के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा,’ बाजार में बुरे वक्त का दौर चल रहा है, जिस वजह से हमलोगों ने भर्ती का काम रोक दिया है। हमलोगों ने पहले पुणे में डिजाइनरों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे अभी के माहौल में कर पाना संभव नहीं है।’

फ्रांस की कार बनाने वाली कंपनी रेनॉल्ट ने मुंबई में 16 लोगों के साथ एक स्थानीय डिजाइन केंद्र मुंबई में खोला था। यह टीम न केवल कंपनी की लोगान जैसी भारतीय परियोजना के लिए काम कर रहे थे।

Advertisement
First Published - January 19, 2009 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement