कंपनियां

SJVN Q4 results: नेट प्रॉफिट दोगुना से अधिक बढ़कर 17 करोड़ के पार

Published by
भाषा   
Last Updated- May 23, 2023 | 10:54 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी SJVN ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 17.21 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 7.49 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 393.87 करोड़ रुपये से बढ़कर 582.78 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्येक 10 रुपये के शेयर पर 0.62 रुपये के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दी है।

First Published : May 23, 2023 | 10:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)