अल्टेरिया कैपिटल का दूसरा वेंचर डेट फंड

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 14, 2022 | 8:31 PM IST

वेंचर डेट फंड अल्टेरिया कैपिटल दूसरे डेट फंड के तहत रकम जुटाने की तैयारी कर रहा है।  कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि दूसरा वेंचर फंड 750 करोड़ रुपये के ग्रीन-शू के साथ 1,000 करोड़ रुपये का होगा। इस वेंचर डेट फंड ने अब तक 30 से अधिक स्टार्टअप में निवेश किया है। इनमें जुनजो, रिबेल फूड्ïस, लेंडिंगकार्ट, जेस्टमनी, पोर्शिया और टॉपर में निवेश को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। जनवरी तिमाही तक पहला क्लोजर होने की उम्मीद है। 
 
अल्टेरिया कैपिटल एडवाइजर्स के सह-संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर विनोद मुरली ने कहा, ‘इस फंड के जरिये हम 150 करोड़ रुपये तक आकार वाले शुरुआती चरण के स्टार्टअप को लक्षित करेंगे। बाद के चरण वाली कंपनियों के लिए स्ट्रक्चर्ड डेट योजनाएं भी लाई जाएंगी जिनमें अलग जोखिम प्रोफाइल होगा।’  इस फंड के जरिये कंपनी प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के करीब 50 स्टार्टअप को लक्षित करेगी जहां निवेश की अवधि चार साल की होगी। कंपनी ने दो नए पार्टनर को शामिल किया है जिनमें इनोवेन कैपिटल इंडिया के पूर्व निदेशक पुनीत शाह और एंजल निवेशक अंकित अग्रवाल शामिल हैं।  

First Published : December 6, 2020 | 8:54 PM IST