facebookmetapixel
Advertisement
SIP की बेस्ट डेट कौन-सी है? Market Crash में SIP रोकें या जारी रखें?राष्ट्रपति भवन, संसद बनाने वाली CPWD अब क्यों नहीं रही सरकार की पहली पसंद?Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाब

सत्यम का ब्रांड वैल्यू 1200 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:30 PM IST

सत्यम के संस्थापक रामालिंगम राजू ने कहा था कि उसने कंपनी की बैलेंस शीट में आय को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया है। लेकिन सत्यम के ब्रांड के मूल्यांकन को लेकर अब एक कंसल्टेंसी कंपनी ने नई घोषणा की है।


सत्यम की आंतरिक ब्रांड मूल्यांकन वित्तीय वर्ष 2008 की सालाना बैठक में 9873 करोड़ रुपये कही गई थी, लेकिन ब्रांड स्ट्रेटजी विशेषज्ञ और सीईओ हरीश बिजूर ने ब्रांड का मौजूदा मूल्यांकन 1,200 करोड़ रुपये बताया है।

सत्यम ने एचआर मूल्य की गणना के लिए लेव और स्वार्ट्ज पद्धति अपनाई थी। कंपनी ने पीबीआईटी (ब्याज और कर के बाद लाभ) को ब्रांड वैल्यू के लिए बतौर लाभ दिखाया। हालांकि बिजूर ने इसके मूल्यांकन के लिए मुद्रा प्रवाह और अन्य तरीके अपनाए।

मौजूदा घटनाक्रम के बाद कंपनी का 60 फीसदी कारोबार बचा हुआ है। उम्मीद की जा सकती है कि अगले पांच साल में कंपनी का कारोबार बढ़ेगा। बिजूर की गणना के मुताबिक तब ब्रांड का मूल्य 2200 करोड़ रुपये रहेगा।

राजू की जमानत पर टला फैसला

बी. रामलिंग राजू को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हैदराबाद के छठे अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में राजू की जमानत और जेल में उन्हें विशेष दर्जा देने की याचिका पर अब 22 जनवरी को सुनवाई होगी। राजू को एक दिन के लिए सेबी की हिरासत में दिए जाने वाली याचिका पर भी उसी दिन ही सुनवाई होगी।

वेदांत ने भी की मायटास से कुट्टी

सत्यम के कॉर्पोरेट गड़बड़झाले के चलते मायटास को भी भारी नुकसान  उठाना पड़ रहा है। ताजा मामले में एल्युमीनियम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांत एल्युमीनियम लिमिटेड ने मायटास के साथ हुए अनुबंध को रद्द कर दिया है।

हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार वेदांत इस मामले में पूरी तरह से मन बना चुकी है।

मायटास इन्फ्रा के सीईओ का इस्तीफा

मायटास इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पी. के. माधव ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।  माधव ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के सीईओ और निदेशक, दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया।

सरकार ने मायटास प्रॉपर्टीज और मायटास इंफ्रा की तलाशी का जिम्मा गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय, एसएफआईओ को सौंप दिया है।

Advertisement
First Published - January 19, 2009 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement