facebookmetapixel
Advertisement
Manipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Today: GIFT Nifty 130 अंक उछला, ईरान के हमले से तेल में 4% की आग; बाजार में आज क्या होगा?Rupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरार रहने के आसारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलब

इलेक्ट्रॉनिक्स शृंखला खरीदेगी रिलायंस!

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:20 AM IST

रिलायंस रिटेल लिमिटेड दक्षिण भारत की कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिटेल शृंखला इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के अधिग्रहण के लिए बात कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के दक्षिण भारत में 60 स्टोर हैं और उनमें करीब 1,200 कर्मचारी काम करते हैं।
घटनाक्रम के जानकार सूत्र के अनुसार बातचीत अभी कंपनी के मूल्यांकन को लेकर हो रही है। कंपनी ने करीब 3,000 करोड़ रुपये की कीमत रखी की है। इलेक्ट्रॉनिक्स शृंखला की शुरुआत 1980 में स्थानीय कारोबारी पवन कुमार बजाज ने बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से किया था जिसका नाम बाद में बदलकर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (ईएमआई लिमिटेड) कर दिया गया।
इस सौदे से रिलायंस रिटेल को दक्षिण भारत के बाजारों में ऑफलाइन पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी। फिलहाल इस क्षेत्र में रिलायंस रिटेल की पहुंच सीमित है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस रिटेल ने हाल ही में 24,713 करोड़ रुपये में फ्यूचर रिटेल के अधिग्रहण की घोषणा की है। लेकिन इस सौदे से रिलायंस रिटेल को दक्षिण भारत के बाजार में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से इलेक्ट्रॉनिक कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। ईएमआई टाटा के क्रोमा, विजय सेल्स और कोहिनूर जैसे रिटेल शृंखला को दक्षिण भारत में अच्छी टक्कर दे रही है।
इस बारे में जानकारी के लिए ईएमआई को ईमेल भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आरआईएल के अधिकारी ने भी इस पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। बैंकर का कहना है कि रिलायंस रिटेल ने केकेआर और सिल्वर लेक जैसे निवेशकों से खासा पैसा जुटाया है जिसका उपयोग कंपनी भारत में परिसंपत्तियों के अधिग्रहण में करेगी। सूत्रों ने कहा कि आने वाले महीनों में रिलायंस रिटेल में और भी निवेश शामिल हो सकते हैं। आरआईएल रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड के जरिये खुदरा कारोबार का संचालन करती है। रिलायंस रिटले वेंचर का सालाना कारोबार 1.62 लाख करोड़ रुपये का है और31 मार्च, 2020 को समाप्त साल में कंपनी ने 5,448 करोड़ रुपये का शुद्घ मुनाफा कमाया था।

Advertisement
First Published - September 25, 2020 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement