facebookmetapixel
Advertisement
Edelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआत

बंद नहीं होगी रामलिंग राजू की एंबुलेंस सेवा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:21 PM IST

आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि वह 108 नंबर पर एंबुलेंस सेवा पहले की ही तरह बहाल रखने के लिए वह इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीटयूट (ईएमआरआई) का अधिग्रहण करने से भी नहीं हिचकेगी।


ईएमआरआई सत्यम के पूर्व अध्यक्ष रामलिंग राजू प्रवर्तित एक गैर-सरकारी संगठन है, जो राज्य में एंबुलेंस सेवा मुहैया कराता रहा है।

राज्य सरकार ने दूसरी बार घोषणा की है कि 108 नंबर डॉयल कर के एंबुलेंस  सेवा हासिल करने की व्यवस्था खत्म नहीं होने दी जाएगी।

राज्य के वित्त मंत्री ने बताया, ‘ईएमआरई की उपयोगिता के बारे में कोई शक नहीं होना चाहिए।’ मालूम हो कि एक्सिस बैंक ने चार दिन पहले ईएमआरआई के खातों को सील कर दिया था। ईएमआरआई को भेजे खत में बैंक ने 2006-07 के दौरान लिए गए 37 करोड़ रुपये के ऋण की नई गारंटी मांगी है।

बैंक के मुताबिक, रामलिंग राजू द्वारा दी गई गारंटी मान्य नहीं थी। बैंक का कहना है कि संस्था की जरूरत के लिए रामलिंग राजू ने एक्सिस बैंक से जो 37 करोड़ रुपये का ऋण लिया था, उसके लिए उसने बतौर बैंक गारंटी सरकारी जमीन का इस्तेमाल किया था।

फिलहाल ईएमआरआई पर बैंक का बकाया 42 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। हालांकि ईएमआरआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वेंकट चंगावल्ली ने इस बात से इनकार किया है कि लोन हासिल करने के लिए किसी सरकारी जमीन का इस्तेमाल किया गया।

चंगावल्ली की मानें तो इसके लिए रामलिंग राजू ने अपनी निजी जमीन का इस्तेमाल किया था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की।

अधिकारी ने स्वीकार किया कि राज्य सरकार ने हैदराबाद के बाहरी इलाके राजेंद्रनगर में टेलीमेडिसिन इकाई स्थापित करने के लिए ईएमआरआई को करीब 15 एकड़ जमीन दी थी।

अभी भी यह जमीन राज्य सरकार के ही कब्जे में है। ईएमआरआई का संचालन अप्रैल 2008 से आंध्र प्रदेश सरकार और सत्यम के बीच पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप  के जरिए किया जा रहा है। इसमें 95 फीसदी हिस्सेदारी सरकार की और शेष 5 फीसदी सत्यम की है।

इससे पहले सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक बी रामलिंग राजू, जिसने संस्था को कंपनी के चैरिटी कार्यों के लिए स्थापित किया था, ने दो साल तक ईएमआरआई का सारा खर्च वहन किया। इसमें नए एंबुलेंसों की खरीद भी शामिल थी, जबकि तीसरे साल राजू ने ईएमआरआई के खर्च का आधा हिस्सा भी वहन किया।

एक्सिस बैंक के कदम का अनुसरण करते हुए ईएमआरआई ने बैंक को तीन महीने के अंदर एक अलग कंपनी के जरिए पूरी गारंटी देने का आश्वासन दिया है। 13 जनवरी को तो ईएमआरआई सीईओ ने बैंक के चेयरमैन से मुंबई में मुलाकात की।

Advertisement
First Published - January 18, 2009 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement