उड़ीसा परियोजना में देरी से परेशान पोस्को

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 05, 2022 | 4:22 PM IST

उड़ीसा में मेगा इस्पात संयंत्र लगाने की सोच रही कोरियाई इस्पात कंपनी पोस्को ने लौह अयस्क खनन के लिए लाइसेंस हासिल करने की मंद गति और भूमि अधिग्रहण में विलंब के कारण परियोजना शुरू करने में हो रही देरी पर चिन्ता व्यक्त की है। कंपनी ने तटवर्ती राज्य में 1.2 करोड़ टन क्षमता वाला एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया है। इस पर अनुमानित लागत 52000 करोड़ रुपए आने की उम्मीद है।



 

First Published : February 27, 2008 | 9:20 PM IST