facebookmetapixel
Advertisement
चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?

पेटीएम ने लॉन्च किया मिनी ऐप स्टोर

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:05 PM IST

प्रमुख फिनटेक कंपनी पेटीएम ने अपने स्टोर पर एंड्रॉयड मिनी ऐप स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की है ताकि भारतीय डेवलपरों को आम लोगों के लिए ऐप्लिकेशन तैयार करने में मदद मिल सके। नोएडा के इस स्टार्टअप ने इसके जरिये एंड्रॉयड ऐप्लिकेशन के प्रमुख वितरक के तौर पर गूगल के प्लेस्टोर के एकाधिकार को खत्म करने की कोशिश की है।
पेटीएम इन मिनी-ऐप को अपने ऐप पर बिना किसी शुल्क के सूचीबद्ध करने और वितरित करने की सुविधा उपलब्ध कराएगी। भुगतान के लिए डेवलपर अपने उपयोगकर्ता को पेटीएम वॉलेट, पेटीएम पेमेंट्स बैंक, यूपीआई, नेट बैंकिंग और कार्ड के इस्तेमाल का विकल्प दे सकेंगे। मिनी ऐप एक कस्टम उपयोगकर्ताओं को उसे डाउनलोड किए बिना ऐप जैसा अनुभव प्रदान करता है। इससे लाखों उपयोगकर्ताओं को डेटा और फोन मेमोरी को बचाने में काफी मदद मिलेगी। गूगल द्वारा अपने प्लेस्टोर से पेटीएम ऐप को अस्थायी तौर पर हटाए जाने के कुछ ही सप्ताह बाद पेटीएम ने यह पहल की है। गूगल ने जुआ संबंधी अपनी नीतियों का हवाला देते हुए ऐसा किया था।
पेटीएम के सह-संस्थापक एवं सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा, ‘पेटीएम मिनी ऐप स्टोर हमारे युवा भारतीय डेवलपरों को नई नवोन्मेषी सेवाएं तैयार करने में हमारी पहुंच और भुगतान का फायदा उठाने में मदद करेगा। पेटीएम उपयोगकर्ताओं के लिए यह एक सहज अनुभव होगा जिन्हें अगल से कुछ भी डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपने पसंदीदा भुगतान विकल्प का उपयोग कर सकेंगे।’ पेटीएम मिनी ऐप स्टोर उपयोगकर्ताओं को इसे डाउनलोड किए बिना खोज, ब्राउज और भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध कराता है। डेकाथलॉन, ओला, रैपिडो, नेटमेड्स, 1एमजी और डोमिनोज पिज्जा जैसे 300 से अधिक ऐप आधारित सेवा प्रदाता इससे पहले ही जुड़ चुके हैं।

Advertisement
First Published - October 4, 2020 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement