facebookmetapixel
Advertisement
MP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूत

एनटीपीसी और कोल इंडिया ने दर्ज की वृद्धि

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:23 PM IST

भारत की सरकारी खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड और देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में क्रमश: कोयला खनन और बिजली उत्पादन में वृद्धि दर्ज की है।
जुलाई सितंबर 2020 के दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कोल इंडिया ने उत्पादन और उठान दोनों में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पहली तिमाही में कोल इंडिया के उत्पादन में 0.1 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।
सीआईएल के अधिकारियों ने कहा कि सितंबर महीने में उत्पादन में 31.6 प्रतिशत और उठान में 31.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। एक अधिकारी ने कहा कि बिजली और गैर बिजली क्षेत्र को आपूर्ति और रेक लोडिंग में भी उच्च वृद्धि दर्ज की गई है।  
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने वृद्धि हासिल करना शुरू कर दिया है, जो महामारी के कारण सुस्त थी। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले महीनों में खोई हुई जमीन हासिल कर लेंगे।’
एनटीपीसी ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बिजली उत्पादन में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 13.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पहली तिमाही के दौरान एनटीपीसी का उत्पादन पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12.1 प्रतिशत कम हुआ था, जो देशव्यापी बंदी और बिजली खरीदारों के कारोबार बंद रखने की वजह से हुआ।
एनटीपीसी ने एक बयान में कहा है कि अप्रैल से सितंबर 2020 में पहली छमाही में बिजली का उत्पादन 145.87 बीयू रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 0.4 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - October 1, 2020 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement