facebookmetapixel
Advertisement
क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेट

कुमारस्वामी खदान से Iron Ore उत्पादन बढ़ाने के लिए 900 करोड़ रुपये खर्च करेगी NMDC

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:09 AM IST

NMDC Ltd. अपनी कर्नाटक की Kumaraswamy mines से लौह अयस्क (Iron Ore)  उत्पादन सालाना 70 लाख टन से बढ़ाकर एक करोड़ टन करने के लिए अगले दो से तीन साल में 900 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 

कंपनी के सूत्रों ने बताया कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के तहत विशेषज्ञ आकलन समिति (EAC) ने अपनी 9-11 नवंबर के दौरान हुई बैठक में पर्यावरणीय मंजूरी के लिए हरी झंडी दे दी। इससे NMDC उत्पादन बढ़ा पाएगी। यह मंजूरी 2042 तक के लिए वैध है। 

अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने बल्लारी जिले के लिए लौह अयस्क के खनन की सीमा को 2.8 करोड़ टन से बढ़ाकर 3.5 करोड़ टन किया था। इसके अलावा चित्रदुर्ग और तुमकुर जिले के लिए इस सीमा को 70 लाख टन से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ टन किया गया था। कुमारस्वामी खदान बल्लारी जिले में स्थित है। 

सूत्रों ने कहा कि NMDC के पास 70 लाख टन के लिए पर्यावरणीय मंजूरी पहले से है। वह 70 लाख टन का उत्पादन कर रही है। भारतीय खान ब्यूरो (IBM) ने 10 नवंबर को एनएमडीसी को उत्पादन को 70 लाख टन से बढ़ाकर एक करोड़ टन सालाना करने का सुझाव दिया था। 

सूत्रों ने कहा कि इसके लिए अगले दो से तीन साल में 898 करोड़ रुपये का खर्च करने की जरूरत होगी। कुमारस्वामी लौह अयस्क खदान परियोजना स्थल के लिए जन सुनवाई 22 मार्च को हुई थी।

Advertisement
First Published - November 20, 2022 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement