facebookmetapixel
Advertisement
Edelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआत

एमएमटीसी ने भी मायटास को किया मायूस

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:12 PM IST

बी रामलिंगा राजू की करतूतों का काला साया उनके बेटों की कंपनी को भी अपनी जद में लेता जा रहा है। उनके बड़े बेटे बी तेजा राजू की अगुआई वाले मायटास समूह को भी सत्यम की कारगुजारियों की सजा भुगतनी पड़ रही है।
मायटास समूह और सरकारी कंपनी एमएमटीसी में एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) स्थापित करने के लिए एक विशेष उद्देश्य कंपनी बनाने के लिएसाझीदारी हुई थी। लेकिन ताजा सत्यम प्रकरण के बाद से एमएमटीसी ने इससे अपने हाथ खींच लिए हैं।
एमएमटीसी के निदेशक मंडल की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। इस पूरे वाकये पर एमएमटीसी की ओर से कहा गया है, ‘सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज से जुड़े हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर एमएमटीसी के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में सेज स्थापित करने के लिए मायटास समूह द्वारा बनाई जा रही विशेष उद्देश्य कंपनी बनाने में सरकारी कंपनी के निवेश प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया गया और इससे हाथ खींचने का निर्णय किया गया है।’
एमएमटीसी, सेज के लिए मायटास समूह द्वारा प्रवर्तित विशेष उद्देश्य कंपनी की पांच फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के मामले में शेयरधारकों से मंजूरी लेने की प्रक्रिया में थी। तकरीबन 250 अरब रुपये की हैसियत वाली यह सरकारी कंपनी वाणिज्य मंत्रालय के नियंत्रण में आती है।

Advertisement
First Published - January 16, 2009 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement