facebookmetapixel
Advertisement
US-Iran Talks: 10 मिनट में बदला ईरान का रुख! ट्रंप ने ठुकराया पहला ऑफर, नया प्रस्ताव आया तो बढ़ा सस्पेंसहोर्मुज में बारूदी सुरंगों का जाल: समंदर की सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर यह क्यों है एक गंभीर खतरा?Gen Z का गुस्सा? राघव चड्ढा का BJP में जाना युवाओं को नहीं आया रास, 24 घंटे में घटे 14 लाख फॉलोअर्स!IDFC First Bank Q4 Results: नेट प्रॉफिट ₹319 करोड़ पर पहुंचा, ₹NII 15.7% बढ़कर 5,670 करोड़ के पारSBI vs ICICI vs HDFC Bank: 20 साल के लिए लेना है ₹30 लाख होम लोन, कहां मिलेगा सस्ता?‘पोर्टेबल KYC से बदलेगा निवेश का अंदाज’, वित्त मंत्री ने SEBI को दिया डिजिटल क्रांति का नया मंत्रबीमा लेते वक्त ये गलती पड़ी भारी, क्लेम रिजेक्ट तक पहुंचा सकती है सच्चाई छुपानाआसमान से बरस रही आग! दिल्ली से लेकर केरल तक लू से लोग परेशान, IMD ने जारी की नई चेतावनीपेटीएम की दोटूक: RBI की कार्रवाई का बिजनेस पर कोई असर नहीं, कामकाज पहले की तरह चलता रहेगाअमेरिका में बड़ा बवाल! H-1B वीजा पर 3 साल की रोक का बिल पेश, भारतीय प्रोफेशनल्स पर असर की आशंका

त्योहारी सीजन के लिए तैयार Meesho Mall

Advertisement

बंसल ने कहा, ‘हमारा मानना है कि मॉल भविष्य में व्यवसाय वृद्धि का महत्त्वपूर्ण माध्यम होगा।’

Last Updated- September 21, 2023 | 10:07 PM IST
Meesho

सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स फर्म मीशो ने त्योहारी सीजन के लिए ‘मीशो मॉल’ के साथ ब्रांडेड उत्पादों की पेशकश कर अपने कारोबार विस्तार पर जोर दिया है।

कंपनी का उद्देश्य छोटे व्यवसायियों और क्षेत्रीय ब्रांडों के व्यवसाय को डिजिटलीकृत बनाने में भी मदद करना है। ब्रांडेड उत्पादों में विस्तार ग्राहकों के त्योहारी खरीदारी अनुभव को खास बनाने की मीशो की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मीशो में मुख्य वित्तीय अधिकारी धीरेश बंसल ने कहा, ‘त्योहारी सीजन से पहले, ब्रांडेड उत्पादों में यह विस्तार हमारे उपभोक्ताओं के लिए विविध एवं किफायती उत्पाद पेश करने के लक्ष्य के अनुरूप है। इससे पूरे देश में बड़े दर्शक बर्ग की तलाश कर रहे कई उभरते और क्षेत्रीय ब्रांडों को मदद मिलेगी।’

बंसल ने कहा कि पिछले साल अपनी शुरुआत के बाद से मीशो मॉल मासिक आधार पर करीब 30 प्रतिशत की दर से बढ़ी है और उसने पिछले 6 महीनों में 1 करोड़ से ज्यादा ऑर्डर पूरे किए हैं। बंसल ने कहा, ‘हमारा मानना है कि मॉल भविष्य में व्यवसाय वृद्धि का महत्त्वपूर्ण माध्यम होगा।’

मौजूदा समय में, मीशो मॉल ने 400 से ज्यादा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय ब्रांडों के साथ भागीदारी की है। इनमें बजाज, बुटीक, बोट, डीकैथ्लॉन, बेवकूफ, हिमालय, ममाअर्थ, मिल्टन, पैरागॉन, फिलिप्स, प्लम, सिरोना और वाउ स्किन साइंस जैसे ब्रांड मुख्य रूप से शामिल हैं। बीएस

 

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement